Anupamaa Spoiler: क्या बिजनेस पार्टनर से लाइफ पार्टनर बनेंगे अनु-यशदीप? अनुज का टूटेगा दिल!

Anupamaa Spoiler 13th May: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में यशदीप और अनुपमा की कहानी का नया चैप्टर शुरू हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अनुज के दिल में दबे हुए अरमान एक बार फिर चकनाचूर हो सकते हैं।

anupamaa spoiler

Anupamaa Latest Update.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler 13th May: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ की कहानी में जल्द ही एक नया मोड़ आने वाला है। शो का लेटेस्ट प्रोमो आ गया है, जिसमें दिखाया गया कि अनुपमा के पार्टनर सर यानी यशदीप उसे रिंग के साथ प्रपोज करने वाले हैं। वहीं अनुज यशदीप के हाथ में रिंग देख लेता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अनुपमा, यशदीप के इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेगी? अगर ऐसा हुआ तो अनुज का दिल टूटना पक्का है। खैर इस बात का जवाब हम आपको दें इससे पहले जान लेते हैं कि शो के आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

टीटू शुरू करेगा नई रस्म

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुज और अनुपमा वीडियो कॉल के जरिए टीटू और डिंपी की रस्म को देखेंगे। दोनों को एक साथ देखकर श्रुति को जलन होगी। उधर, रस्म के दौरान वनराज टीटू के पैर धुलने से मना कर देगा। इस पर टीटू रस्म को बदलते हुए दामाद होने का अलग उदाहरण पेश करेगा और कन्यादान करने के लिए वनराज के पैर धोएगा। ये देखकर अनु-अनुज के साथ पूरा शाह हाउस खुश हो जाएगा। वहीं अनुपमा शाह हाउस को बताएगी कि वो स्पाइस एंड चटनी की पार्टनर बन गई है।

विज्ञापन

अनुपमा से पूजा कराएगी आध्या

उधर, अनुपमा अक्षय तृतीया के मौके पर अनुज के घर पर पूजा रखेगी जहां अनुज श्रुति से मां लक्ष्मी की आरती करने के लिए कहेगा। हालांकि व्हील चेयर पर बैठने के कारण श्रुति पूजा नहीं कर पाएगी। ऐसे में आध्या पूजा की थाल अनु को पकड़ा देगी और उसे आरती करने के लिए कहेगी। ये देखकर एक बार फिर श्रुति के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।

विज्ञापन

नए तोषू की होगी शो में एंट्री

इस दौरान श्रुति अपने मन की भड़ास को निकालने के लिए अनुपमा के सामने अनुज से शादी की डेट फिक्स करने को कहेगी। ये सुन अनुज हैरान रह जाएगा और अनुपमा के चेहरे से भी रंग उड़ जाएगा। हालांकि अनुज हर बार की तरह इस बार भी शादी की बात को टाल देगा। उधर, शो में नए तोषू की एंट्री हो चुकी है। हालांकि उसके तेवर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में किंजल उसे समझाएगी और अनुपमा की ओर से दिए गए जॉब प्रपोजल पर सोचने के लिए कहेगी।

विज्ञापन

यशदीप का प्रपोजल एक्सेप्ट करेगी अनु?

आने वाले एपिसोड की बात करें तो यशदीप रिंग लेकर अनुपमा को प्रपोज करने के लिए आएगा। अनुज को इस बात का पता चल जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स शो को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए नया ट्रैक ला सकते हैं। आने वाले एपिसोड में देखने को मिल सकता है कि शायद अनुपमा अनुज को क्लोजर देने के चक्कर में यशदीप का प्रपोजल एक्सेप्ट कर ले और शादी के बारे में सोचे। अगर ऐसा हुआ तो अनुज का दिल चकनाचूर हो जाएगा, जबकि श्रुति की उससे शादी करने की ख्वाहिश पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन

Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ