Anupamaa Spoiler 11th May: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ इन दिनों काफी इंट्रेस्टिंग चल रहा है। रुपाली गांगुली जो शो में अनुपमा का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने रियल लाइफ में भले ही पॉलिटिक्स में उतरने का फैसला कर लिया हो लेकिन शो में उनका जलवा बरकरार है। हो भी क्यों न? अरे भाई सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी जो जीत गई हैं। इसके साथ ही 2 करोड़ रुपये का चेक। अनु की इस जीत से जहां कुछ लोग बेहद खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों को अनु की ये जीत हजम नहीं हो रही।
जॉब ऑफर को मना करेगी अनुपमा
वैसे शो में एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। जैसा कि बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अनुपमा का बिगड़ैल बेटा तोषू अपनी मां को खर्चे गिनाता है और अपनी मां से पैसों की डिमांड करता है। वहीं अनुपमा अपने लाडले बेटे को सबक सिखाने के लिए परवरिश की पूरी लिस्ट उसे थमा देती है। उधर, अनु की खुशी से अनुज बेहद खुश होता है और उसे बताता है कि सुपरस्टार शेफ के जज ने उसे रेस्टोरेंट में मेन शेफ की जॉब ऑफर की है।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने पैपराजी को देखते ही छिपाया चेहरा, यूजर्स बोले- अब शर्म कहां से आ गई?
यशदीप का ऑफर करेगी एक्सेप्ट
अनुज से इस खुशखबरी को सुनकर अनुपमा काफी खुश हो जाती है। हालांकि वो इस ऑफर को एक्सेप्ट करने से मना कर देती है। वो कहती है कि उसका सपना कुछ और ही है। उसने उन पैसों से कुछ और ही करने का सोचा है। उधर, यशदीप और बीजी इंडिया लौटने की तैयारी कर रहे होते हैं। तभी अनुपमा आकर दोनों को एक सरप्राइज देती है। अनु अपने बॉस यशदीप को चेक देती है और कहती है कि वो इन पैसों की मदद से स्पाइस एंड चटनी को दोबारा शुरू करें।
पहले तो यशदीप ऑफर लेने से मना कर देता है, लेकिन बाद में वो एक शर्त पर अनुपमा का प्रपोजल लेने के लिए हामी भर देता है। यशदीप कहता है कि वो पैसे तभी लेगा जब अनु उसके साथ पार्टनरशिप एक्सेप्ट करेगी।
आने वाले एपिसोड में आएगा ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो अनुपमा अपने बॉस की शर्त मान लेगी और स्पाइस एंड चटनी की को-ऑनर बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर अनु अमेरिका में रहकर अपने सपने पूरे करेगी। वहीं दूसरी ओर अनु इस समय अनुज के घर में रह रही है। ऐसे में अनु और अनुज के बीच फासले कम होंगे। ये देखकर उसकी बेटी आध्या और श्रुति को काफी जलन होगी। जाहिर है कि आध्या चाहती है कि उसकी मां इंडिया लौट जाए लेकिन उसके अरमानों पर पानी फिर जाएगा।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines