Anupamaa Serial Upcoming Twist: टेलीविजन का फेमस शो ‘अनुपमा’ अक्सर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। दर्शकों भी शो के बेहद करीब है और शो में आने वाले हर एक ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों शो में पूरा मसाला देखने को मिल रहा है और अब ऐसा लग रहा है कि ‘अनुपमा’ की खुशियों को नजर लग जाएगी।
शो में आएगा ट्विस्ट
दरअसल, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अभिनीत टीवी शो में उनके पुनर्मिलन के बाद जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं। अनुपमा और अनुज आखिरकार फिर से मिल गए हैं और मां के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। दोनों ने नई शुरुआत की और अब फैंस चाहते हैं कि वे दोबारा शादी करें, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनकी ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। जी हां, शो में फिर से जबरदस्त ट्विस्ट आ सकता है।
तोशु और पाखी नखरे दिखाएंगे
अगर टीवी शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो इसमें बिल्डर ने पूरे शाह हाउस को घर से बाहर निकाल दिया, जिसका दावा है कि वनराज ने उससे पैसे लिए थे। अनुपमा और अनुज शाह परिवार के सदस्यों को आशा भवन ले जाते हैं, लेकिन तोशु और पाखी नखरे दिखाते हैं और अनुपमा उन्हें आशा भवन से बाहर निकाल देती है। हालांकि, डिंपी और डॉली को आशा भवन में रहना अच्छा नहीं लग रहा है। डिंपी एक शानदार जिंदगी जीना चाहती है, जबकि डॉली वापस अमेरिका जाने के बारे में सोचती है।
अनुपमा जड़ेगी तमाचा
डिंपी, अनुपमा पर आरोप लगाती है और अनुपमा उसे थप्पड़ मार देती है। वह डिंपी से कहती है कि वह नंदिता से उसके केरेक्टर पर गलत आरोप लगाने के लिए माफी मांगे। डिंपी को लगता है कि उस पर हमला किया जा रहा है और वह अनुपमा पर हमेशा अपने परिवार के बजाय बाहरी लोगों को तरजीह देने का आरोप लगाती है। वह सभी को चेतावनी भी देती है कि एक दिन अनुपमा, आशा भवन के सदस्यों के खिलाफ हो जाएगी।
डिम्पी गुस्से में करेगी ड्रामा
इसके साथ ही अगर अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो इसमें डिम्पी गुस्से से आग बबूला हो जाती है जब अनुपमा उसे थप्पड़ मारती है और वो आपे से बाहर हो जाती है। दूसरी ओर, तोशु और पाखी अनुपमा के खिलाफ हैं और उस पर उनकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हैं। उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि होटल में उनके खिलाफ अनुपमा ने ही शिकायत दर्ज कराई थी।
आगे क्या होगा?
पाखी, तोशु और डिंपी अनुपमा के खिलाफ एकजुट होंगे और उसे मिटाने का फैसला करेंगे। जब तीनों फिर से मिलेंगे तो अनुपमा को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उसका जीवन नरक बना जाएगा। आगे क्या होगा? क्या अनुपमा और अनुज चुनौतियों से लड़ पाएंगे? क्या फिर से दोनों अलग हो जाएंगे? क्या आध्या, अनुपमा के लिए लड़ेगी या उसके खिलाफ लड़ेगी? अब ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- Nia Sharma की कैमरे के सामने खिसकी ड्रेस, डांस करते-करते हुई Oops मोमेंट का शिकार
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines