हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Anupamaa: रुपाली गांगुली ने किया जबरदस्त डांस, बोलीं- 'मन पर नहीं है जोर'

विज्ञापन

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पर्दे पर अनुपमा (Anupamaa) बनकर दर्शकों का दिल जीतती दिखाई देती हैं। तो वहीं दूसरी ओर एक सोशल मीडिया स्टार की तरह वो अपने इंस्टा फॉलोअर्स को भी विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। इस बीच उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक बार फिर अपने डांस मूव्स का जलवा बिखेरती देखी जा सकती हैं।

रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस रील शेयर (Rupali Ganguly Dance Video) किया है, जिसमें वो हरे रंग के कॉलर और फ्रिल वाले ब्लाउज के साथ स्कर्ट पहने देखी जा सकती हैं। उनके आउटफिट को थोड़ा इंडियन और थोड़ा वेस्टर्न टच देने कोशिश की गई है। इस डिजाइनर आउटफिट को पहन वो करीना कपूर के पॉपुलर सॉन्ग ‘भागे रे मन कहीं’ पर झूमती नजर आ रही हैं। क्लिप में फैंस की फेवरेट अनुपमा अपने किलर डांस मूव्स के साथ शानदार एक्सप्रेशन देती भी देखी जा सकती हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मन पर कोई कंट्रोल नहीं है।” इंस्टाग्राम वर्ल्ड में रुपाली के इस वीडियो को अब तक 3.5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 49 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार बरसाया है। कमेंट सेक्शन में अनुपमा के फैंस उनपर तारीफों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें गॉर्जियस कह रहा है, तो कोई उन्हें ब्यूटिफुल कह रहा है। किसी ने उनके डांस मूव्स की तारीफ की है, तो किसी ने उनके एक्सप्रेशन की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola