क्या Anuj मर जाएगा, Anupama का क्या होगा? सीरियल में आएगा ट्रैजिक ट्विस्ट

Anupamaa Prediction: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो ‘अनुपमा’ लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। शो में आए दिन जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है।

anupamaa prediction

Anupamaa.

Anupamaa Prediction: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा‘ लगातार फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है। लोग शो के अपकमिंग ट्रैक को लेकर जबरदस्त उत्साहित हैं। जाहिर है कि राजन शाही का शो ‘अनुपमा’ बंगाली शो ‘श्रीमोई’ का हिंदी रीमेक है। चाहें वनराज का अनुपमा को धोखा हो या अनुज से शादी शो की कहानी ‘श्रीमोई’ से मिलती-जुलती है। अगर मेकर्स यही फॉर्मूला आगे भी जारी रखते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आने वाले एपिसोड में ‘अनुपमा’ में क्या-क्या ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे।

Disney+ Hotstar - Watch TV Shows, Movies, Specials, Live Cricket & Football

कैंसर से होगी अनुज की मौत

आपको बता दें कि बंगाली शो ‘श्रीमोई’ में रोहित (अनुज) बड़ा बिजनेसमैन बना था जिसने श्रीमोई (अनुपमा) से शादी की थी। अनुपमा की कहानी भी ठीक वैसी है। ‘श्रीमोई’ में दिखाया जाता है कि रोहित को कैंसर हो जाता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। इस ट्रैक ने दर्शकों को काफी निराश कर दिया था। आलोचना होने के कारण मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा की कहानी में भी यही ट्रैक दिखाया जाएगा या फिर स्क्रिप्ट को नया एंगल दिया जाएगा।

Anupamaa written update Aug 18: Vanraj prays for Anuj's health - Hindustan Times

वृद्धाश्रम में जाकर रहेगी अनुपमा

‘श्रीमोई’ के मुताबिक, शो में रोहित की मौत के बाद श्रीमोई ने सब कुछ छोड़ दिया और वृद्धाश्रम में जाकर रहने लगी थी। आपको याद दिला दें कि ‘अनुपमा’ में भी अनु और अनुज ने बुजुर्ग लोगों के लिए एक एनजीओ खोला था। इससे पता चलता है कि मेकर्स बंगाली शो वाले ट्रैक पर ही चल रहे हैं। वो अनुज की कैंसर से मौत दिखाने के बाद अनुपमा की बाकी जिंदगी वृद्धाश्रम में गुजारते हुए दिखा सकते हैं।

Anupamaa SPOILER! Anu SLAPS Adhik For Physically Torturing Pakhi | TV News, Times Now

वनराज और काव्या होंगे अलग

बंगाली शो ‘श्रीमोई’ में जून (काव्या) अनिंदो (वनराज) एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। जून समझ जाती है कि अनिंदो और वह एक साथ नहीं रह सकते इसलिए वह उसे जाने देती है। वहीं ‘अनुपमा’ में पिछले काफी समय से काव्या और वनराज अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशान चल रहे हैं। आगे चलकर दोनों के तलाक का ट्रैक दिखाया जा सकता है। इसके अलावा पाखी और अधिक दोबारा एक हो सकते हैं क्योंकि ‘श्रीमोई’ में धृति (पाखी) ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ