Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ग्रैंड प्रीमियर के करीब आता जा रहा है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान के शो की अप्रोच लिस्ट में एक और नया नाम शामिल हुआ है। मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हुए हैं और अब उन्होंने ‘अनुपमा’ की बेटी को शो का ऑफर दे दिया है।
चांदनी भगवानानी को मिला ऑफर
biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अनुपमा की ऑन-स्क्रीन बेटी चांदनी भगवानानी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। चांदनी भगवानानी हमेशा ही अपनी बात को बेझिझक होकर रखती है और अपनी बात कहने से कभी नहीं डरतीं। चांदनी में ड्रामा, स्टाइल और एटीट्यूड कमाल का है। मेकर्स ने उन्हें शो का ऑफर दिया है। देखने वाली बात होगी कि वो शो में आएंगी या नहीं?
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स भी एक्साइटेड नजर आए। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सच में क्या चांदनी शो में आ रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि अनुपमा की सारी कास्ट आ रही है क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा कि गौरव, चांदनी, पारस, निधि। एक और ने लिखा कि वाह, क्या बात है। एक ने लिखा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।
पांच महीने चलेगा सलमान खान का शो
गौरतलब है कि सलमान खान का शो बिग बॉस 19 इस बार अपने 19वें सीजन के साथ आ रहा है। शो हर सीजन से अलग होने वाला है और इस बार शो में घरवालों की सरकार चलेगी। इसके अलावा चर्चा है कि इस बार बिग बॉस पूरे पांच महीने चलेगा। साथ ही सलमान खान सिर्फ तीन महीने तक शो को होस्ट करेंगे। सलमान खान के बाद शो के होस्ट की लिस्ट में करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर का नाम सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के बाद Kapil Sharma की सुरक्षा में भी इजाफा, धमकी के बाद मुंबई पुलिस का फैसला
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
43 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines