मुंबई: जबसे टीवी एक्टर पारस कलनावत ने ‘अनुपमा’ (Anupamaa) शो से बाहर जाने की खबर आई थी, तब से फैंस परेशान थे कि ना जाने अब कौन समर की जगह ले पाएगा। मेकर्स ने अनुपमा के ऑनस्क्रीन बेटे के रूप में सागर पारेख को कास्ट किया, जिसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। सागर (Sagar Parekh) ने रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) यानी अपनी ऑनस्क्रीन मां अनुपमा के साथ एक वीडियो शेयर कर खुद को फैंस से रू-ब-रू करवाने की कोशिश की।
इस वीडियो में रुपाली और सागर (Rupali & Sagar Video) को ऑनस्क्रीन मां-बेटे की जोड़ी बन डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसमें अनुपमा और नए समर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, बैकग्राउंड में इमोशनल ट्रैक ‘तू कितनी अच्छी है’ पर एक साथ झूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो (Anupamaa & New Samar Video) को साझा करते हुए सागर ने कैप्शन में लिखा, ‘अनुपमा और समर.. मैं वादा करता हूं कि मैं किसी को निराश नहीं करूंगा..! आज से मुझे समर के रूप में देखें..! आपके प्यार और आशीर्वाद की उम्मीद में।’ वीडियो सोशल मीडिया वर्ल्ड में काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो पर नेटिजेंस की ओर से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘समर के रूप में आपका स्वागता है।’ दूसरे ने लिखा, “अनुपमा परिवार में आपका स्वागत है! समर के रूप में आपको प्यार करते हुए … आप आज शानदार थे और आगे से आप से इस तरह के और शानदार प्रदर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे थे! शुभकामनाएँ।”
पारस कलनावत जिन्हें डेली सोप अनुपमा में समर के रूप में बेहद पसंद किया गया था, उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि मेकर्स ने उन्हें बिना बताए शो से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया क्योंकि उन्होंने राइवलरी चैनल के शो को साइन कर लिया।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
5 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines