हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Anupamaa के मेकर्स ने सेट पर क्यों लगाया मीडिया पर बैन? Vanraj की एग्जिट के बाद आया नया रूल

Anupamaa: टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर अब मेकर्स के कुछ नए नियम लागू किए हैं। फैंस के लिए ये जानना जरूरी है कि अब मीडिया आप तक इस शो की जानकारी नहीं पहुंचा पाएगा।

विज्ञापन
Anupamaa

Anupamaa: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। एक के बाद एक कलाकार इस शो से एग्जिट ले रहे हैं। अब वनराज का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) इस शो को अलविदा कह चुके हैं। उनकी शो से दूरी पर फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। हालांकि, मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो लोगों की इस नाराजगी को खत्म कर सकें। इसके लिए मेकर्स ने नए वनराज की तलाश भी शुरू कर दी है।

अनुपमा के सेट पर मीडिया पर लगी रोक!

हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर पंकित ठक्कर (Pankit Thakker) को इस रोल के लिए कंसीडर किया जा रहा है। वहीं, अब शो ‘अनुपमा’ से जुड़ी नई अपडेट मिली है। अब मेकर्स ने इस शो को लेकर कुछ कड़े फैसले ले लिए हैं। ‘अनुपमा’ के सेट पर कुछ नए रूल्स लागू किए गए हैं, जिन्हें न सिर्फ सभी कलाकारों को मानना होगा बल्कि मीडिया को भी इन्हें फॉलो करना पड़ेगा। अब सामने आ रही लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, अनुपमा के सेट पर मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। यानी मीडिया अब सेट पर आकर कुछ भी शूट नहीं कर सकती।

कलाकारों को भी माननी होगी ये शर्त!

इस पाबंदी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि मीडिया पर बैन लगाने के अलावा मेकर्स ने एक्टर्स पर भी रोक लगा दी है। कहा जा रहा है कि शो के प्रोड्यूसर ने सेट पर मीडिया के टेम्पररी बैन के अलावा एक और बदलाव किया है। अब शो की स्टार कास्ट को भी NDA (Non-disclosure agreement) साइन करने के लिए कहा गया है। अब इसका कनेक्शन वनराज से जोड़ा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि नए वनराज की एंट्री को सस्पेंस बनाए रखने के लिए मेकर्स ये सब प्लानिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chiyaan Vikram के पैर काटना चाहते थे डॉक्टर, मरने तक की आ गई थी नौबत; 23 सर्जरी के बाद बची जान

क्या हो सकता है बैन का मकसद?

हो सकता है कि मेकर्स दर्शकों के लिए कुछ बड़ा धमाका करने वाले हों और ये उनसे पहले मीडिया रिवील न कर दें, इसलिए उन्होंने ये बैन लगाया हो। अब ये खबर सुनकर फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ सकती है। इस बैन के बाद ऑडियंस के लिए अपकमिंग एपिसोड्स का इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, बता दें, पंकित ठक्कर ने शो से जुड़ने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। यानी वनराज के रोल में उनकी एंट्री नहीं होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola