Anupamaa Habits: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) पिछले कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा नंबर वन पर रहता है। मेकर्स भी नए ट्विस्ट और टर्न लाकर शो को नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुपमा की कहानी इन दिनों अमेरिका में चल रही है। बेशक इस कहानी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन शो की मुख्य किरदार अनुपमा की कुछ आदतें फैंस को कतई पसंद नहीं आ रही हैं। आज हम आपको बताएंगे अनुपमा की 5 ऐसी आदतें जिन्हें आपको कभी अपनाना नहीं चाहिए।
दूसरों के लिए अपने करियर से समझौता करना
अनुपमा इंडिया से अमेरिका भले ही चली गई हों लेकिन दूसरों के लिए अपने करियर से समझौता करने की उसकी आदत अब तक नहीं बदल सकी है। भले ही अनुपमा अमेरिका अपने सपनों को पूरा करने आई हो लेकिन यहां भी वो पुराने रिश्तों के दलदल में फंस गई है और उनके लिए कई बार अपने सपनों को दांव पर लगा रही है। उम्मीद की जा रही है कि त्याग की देवी अनुपमा रेस्टोरेंट की मालकिन बनने के बाद अपने इस बिहेवियर में बदलाव ला सके।
यह भी पढ़ें: Abdu Rozik की होने वाली पत्नी का चेहरा रिवील, छोटे भाईजान जितनी क्यूट हैं मंगेतर अमीरा
अपने आत्मसम्मान को साइड रखकर एक्स के घर रहना
अनुपमा और अजुन तलाक ले चुके हैं। दोनों को साथ देखना आध्या को बिल्कुल पसंद नहीं है। श्रुति भी अनुज को लेकर काफी इनसिक्योर है और आए दिन अनुपमा को उसके घर से बाहर जाने के लिए इशारे देती रहती है, लेकिन अनुपमा बेइज्जती सहने के बाद भी आध्या के लिए अनुज और श्रुति के घर में रह रही है।
बड़ों की सही गलत सब बातें मानना
शो में अब तक की कहानी को देखा जाए तो बा और वनराज हमेशा से एक रहे हैं। कई बार अनुपमा के अहसान को भुलाकर उन्होंने सिर्फ सुनाया और लेक्चर दिया है। इसके बावजूद अनुपमा उनके लिए बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटती। कई बार बा की गलत बातों को सुन लेती है और मान भी लेती है।
बच्चों की गलती को हर बार माफ करना
अनुपमा का सबसे समझदार बेटा समर तो अब नहीं रहा। वहीं तोषू, पाखी और आध्या हमेशा ही अपनी मां की बेइज्जती करने से कभी पीछे नहीं रहते हैं। इन दिनों आध्या की कई हरकत फैंस को गुस्सा दिला देती हैं लेकिन अनुपमा अपने बच्चों की हर गलती को माफ कर देती है। ये जानते हुए भी कि उनकी आदतें बदलने वाली नहीं हैं।
पांच पन्नों का भाषण देना और दूसरों के बारे में सोचते रहना
अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई आपसे प्यार नहीं करेगा। ये सीख अक्सर अनुपमा में दी जाती रही है। कुछ जगहों पर अनुपमा बच्चों को समझाती हैं, जिस पर उसके बच्चे कहते हैं कि पांच पन्नों का भाषण देना बंद करो। इन सब बातों को सुनने के बाद भी अनुपमा दूसरों के बारे में सोचती रहती है।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
19 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines