हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anupamaa: लाल सलवार सूट में अनुपमा ने समुद्र किनारे दिखाई अदाएं, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Anupamaa: लाल सलवार सूट में अनुपमा ने समुद्र किनारे दिखाई अदाएं, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: अनुपमा उर्फ ​​रूपाली गांगुली (Anupamaa aka Rupali Ganguly) आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बेहतरीन ट्रीट देती रहती हैं। कभी अपने सह-कलाकारों के साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है, तो कभी वो परिवार के सदस्यों के साथ मनमोहक पलों को साझा करती नजर आती हैं।

इसी कड़ी में उनका एक और मनमोहक वीडियो (Rupali Ganguly Video) सामने आया है, जिसमें वो लाल रंग की अनारकली सूट में समुद्र किनारे इठलाती देखी जा सकती हैं। 45 वर्षीय रुपाली गांगुली इस वीडियो में लाल सलवार सूट में सजी खुले बालों के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने पहनावे के साथ मैचिंग रेड दुपट्टा कैरी किया और माथे पर सिंदूर भी सजा रखा है।

रूपाली ने पोस्ट को कैप्शन दिया “और यह 1-2-3 की तरह चला गया”, वीडियो फ्रांसीसी कलाकार किड फ्रांसेस्कोली द्वारा निर्मित इसी नाम से वायरल गीत का हवाला देते हुए उन्होंने चंचल इमोजी भी जोड़ा, जिसकी जीभ बाहर निकली हुई है।

विज्ञापन

वीडियो को उनके फैंस का खूब सारा प्यार और समर्थन मिल रहा है। अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। वहीं 75 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कमेंट बॉक्स में भी सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “वाह! आप बहुत खूबसूरत लग रही हो रुप्स! और वो नोज पिन, उफ्फ उफ्फ !!” जबकि दूसरे ने दिल और आग इमोजी के साथ अपना प्यार जताया। एक और यूजर ने लिखा “लाल रंग में महिला! रॉकिंग करते रहो!”, फायर इमोजी, हार्ट इमोजी और ताली बजाने वाले इमोजी के साथ।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola