Yeh Rishta Fame Actor Replace Aashish Mehrotra: टीवी शो ‘अनुपमा‘ की पॉपुलैरिटी हर दिन बढ़ती जा रही है। शो में तोषू का किरदार निभा रहे एक्टर आशीष मेहरोत्रा के अचानक शो छोड़ने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। भले ही शो में आशीष का किरदार काफी हद तक निगेटिव रहा हो। वो अपनी मां अनु का बिगड़ैल बेटा बनकर रोज तांडव मचाता हो लेकिन समर को खोने के बाद फैंस तोषू को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
फिलहाल आशीष मेहरोत्रा ने तो कंफर्म कर दिया है कि शो ‘अनुपमा’ से टाटा-बाय कर चुके हैं। अब शो में उनके किरदार की मौत होगी या कोई दूसरा एक्टर उन्हें रिप्लेस करेगा? इसपर भी लेटेस्ट अपडेट आ चुका है।
तोषू का किरदार नहीं होगा खत्म
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो ‘अनुपमा’ से आशीष मेहरोत्रा भले ही निकल चुके हों लेकिन उनके कैरेक्टर को शो में जारी रखा जाएगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मेकर्स तोषू के कैरेक्टर को हटाकर शो की TRP से कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। ऐसे में मेकर्स ने तोषू का किरदार निभाने के लिए नए चेहरे की तलाश पूरी कर ली है।
यह भी पढ़ें: क्या Laapataa Ladies बनाने के लिए Kiran Rao ने यूज किए चोरी के सीन? अनंत महादेवन का दावा
गौरव शर्मा निभाएंगे तोषू का किरदार
जी हां, ‘अनुपमा’ में तोषू का किरदार निभाने के लिए टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर की एंट्री हो गई है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि गौरव शर्मा हैं। शो में उनका किरदार सनकी आशिक का था जो अभीरा के पीछे पड़ा था। इसके अलावा गौरव शर्मा कई और टीवी शो में नजर आ चुके हैं। उन्हें वेब शो से भी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है।
इस वजह से शो को कहा अलविदा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव शर्मा को लेकर दावा किया जा रहा है कि जल्द ही वो ‘अनुपमा’ का हिस्सा होंगे और शो की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से इन खबरों पर ऑफिशियल स्टेटमेंट आना अभी बाकी है। गौरतलब है कि आशीष शर्मा ने बीते दिन ही एक पोस्ट के जरिए अनाउंस किया था कि वो ‘अनुपमा’ को गुड बाय कर चुके हैं। खबर है कि ‘अनुपमा’ ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा बनने वाले हैं, इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कहा है।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines