'मुझे उस पर वाकई गर्व...' Uorfi Javed के लिए किसने कही ये बात? बांधे तारीफों के पुल

Paras Kalnawat on Uorfi Javed: अनुपमा फेम टीवी एक्टर पारस कलनावत और उर्फी जावेद एक समय में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ये बात किसी से छिपी नहीं है। अब दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि पारस ने कहा है कि उन्हें उर्फी को डेट करने का पछतावा नहीं है।

paras kalnawat

पारस कलनवात ने उर्फी जावेद की तारीफ की है। Photo Credit- Instagram

Paras Kalnawat on Uorfi Javed: टीवी शो अनुपमा से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले एक्टर पारस कलनावत अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। टेली चक्कर के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी एक्स उर्फी जावेद की तारीफों के पुल बांधे हैं। पारस ने कहा कि उन्हें उर्फी को डेट करने का कोई पछतावा नहीं है। वह काफी मेहनती हैं और उन्हें उन पर गर्व है। बता दें कि फिलहाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद इन दिनों करण जौहर के शो द ट्रेटर्स में नजर आ रही हैं। इस शो में आते ही अपूर्वा मुखीजा के साथ उनकी तू तू-मैं मैं शुरू हो गई है।

विज्ञापन

उर्फी को डेट करने का नहीं पछतावा

टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में पारस कलनावत ने उर्फी जावेद के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। ये दोनों आज की डेट में भले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हों लेकिन एक वक्त था, जब दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में थ। खैर ब्रेकअप के बाद अब पारस ने उर्फी के बारे में बात की है। उनका कहना है कि उन्हें उर्फी को डेट करने पर कोई पछतावा नहीं है। वह उनकी सक्सेज के लिए काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में की थी डेटिंग

पारस ने कहा, ‘लोगों को इस मैटर पर बात करनी बंद कर देनी चाहिए। हमने 2017 में कुछ वक्त के लिए डेट किया था। हां ये सार्वजनिक रिश्ता था। हम सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट करते थे। ये कारण हो सकता है कि लोग इसे याद करते हैं, वरना मैं अपने रिलेशन को प्राइवेट रखना पसंद करता हूं। वहां शायद मेरे लिए अपवाद था लेकिन ये खूबसूरत एक्सपीरियंस था।’

विज्ञापन

उर्फी जावेद की तारीफों के बांधे पुल

‘अनुपमा’ फेम एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं उस वक्त प्यार में था और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। मैं ये कभी नहीं कह सकता हूं कि उर्फी जावेद को डेट करने का मुझे पछतावा है। वह एक मेहनती लड़की है और मुझे वाकई उस पर गर्व है। मैं हमेशा लोगों से बताते रहता हूं कि वह कितनी टैलेंटेड है। वह अपनी पूरी फैमिली का ध्यान रख रही है। अच्छा कर रही है। मैं वाकई उसके लिए बहुत खुश हूं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ