Rupali Ganguly Madalsa Sharma Fight: टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) को लेकर आजकल तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कभी सुधांशु पांडे की एग्जिट पर मेकर्स पर सवाल उठ रहे हैं तो कभी शो में 2 एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। काफी समय से ऐसी अफवाहें हैं कि इस शो की दो एक्ट्रेसेस के बीच तनाव चल रहा है। ये दोनों कोई और नहीं एक अनुपमा यानी शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हैं तो दूसरी शो की वैम्प यानी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा हैं।
क्या रुपाली और मदालसा के बीच चल रही है टेंशन?
अब अपने और रुपाली के बीच चल रहे इस तनाव पर मदालसा शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। मदालसा ने हालिया इंटरव्यू में शो से अपनी एग्जिट और लोगों के साथ अपने इक्वेशन पर बात की है। मदालसा ने अपने और रुपाली के बीच मतभेदों के दावों पर बात करते हुए कहा कि ‘मतभेद तो कभी भी, कहीं भी और किसी के भी साथ हो सकते हैं। सेट पर ये सब होना ये कुछ नया नहीं है। एक्ट्रेस किस तरह इन समस्याओं से निपटती हैं उसे लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी है।
मदालसा शर्मा ने दी सफाई
मदालसा शर्मा ने आगे कहा, ‘मैं दूसरे लोगों की ओर से नहीं बोल सकती। हर एक्टर का मतभेदों से निपटने का अपना तरीका होता है। जिन लोगों के साथ मेरे मतभेद हुए हैं, उन्होंने हालातों को अलग तरह से हैंडल किया है।’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो ऐसा कहें कि उनके साथ कभी कोई क्रिएटिव डिफरेंसेस या फिर लोगों के साथ छोटी-मोटी असुविधाएं नहीं हुईं, तो कहीं न कहीं ये झूठ होगा। मदालसा शर्मा बोलीं कि कई बार मतभेद होते हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसे वो हमेशा याद रखेंगी।
यह भी पढ़ें: Tanuj Virwani ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही सी जान को कंधे पर थामे नजर आए एक्टर
अनुपमा से हुई एग्जिट
आपको बता दें, करीब एक हफ्ते पहले मदालसा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ‘अनुपमा’ से अपनी एग्जिट का ऐलान किया था। उन्होंने शो के क्लिप्स का एक वीडियो बनाकर फैंस के साथ शेयर किए था और उन्हें काव्या को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा था। साथ ही शो के मेकर्स का भी आभार जताया था। साथ ही फैंस से वादा किया था कि वो एक नए किरदार में साथ जल्द उनसे फिर मुलाकात करेंगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines