Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए एक एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया है। अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी ने सलमान खान के शो का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। इस बार शो में बड़े-बड़े बदलाव हो रहे हैं। पहली बार कंटेस्टेंट्स का चुनाव खुद ऑडियंस करेगी। आज से JioHotstar ऐप पर वोटिंग लाइन भी खुल चुकी है। शहबाज बदेशा और पॉपुलर यूट्यूबर मृदुल तिवारी में से फैंस वोट करके किसी एक को इस में शो एंट्री दिलवाएंगे।
चांदनी भगवानानी ने एक्सेप्ट किया ऑफर
अब आज टीवी की 2 और एक्ट्रेस के नाम इस शो के लिए फाइनल हो गए हैं। अशनूर कौर को ‘बिग बॉस 19’ की कन्फर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है और एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी ने इस शो का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। हालांकि, ये भी दावा किया जा रहा है कि फिलहाल वो कन्फर्म नहीं हुई हैं। एक्ट्रेस ने सिर्फ ऑफर को एक्सेप्ट किया है। हो सकता है कि अभी कुछ प्रोसेस बाकी हो। वैसे भी उनकी शो में एंट्री का फैसला तो मेकर्स नहीं, बल्कि फैंस करने वाले हैं। चांदनी भगवानानी कई हिट टीवी शोज में काम करती हुई नजर आ चुकी हैं। ऐसे में चांदनी भगवानानी की फैन फॉलोइंग भी अच्छी है।
आखिरी बार ‘अनुपमा’ में दिखी थीं चांदनी
चांदनी भगवानानी के इंस्टाग्राम पर 529 K फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो ‘कोई अपना सा’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने C.I.D., ‘कयामत’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘तेरे लिए’, ‘अमिता का अमित’, ‘झल्ली अंजलि के टूटे दिल की अमेजिंग स्टोरी’, ‘संतोषी मां’, ‘ये है आशिकी’, ‘महाकाली’, ‘संजीवनी’, ‘इमली’ और ‘अनुपमा’ में भी काम किया।आखिरी बार चांदनी भगवानानी को अनुपमा की बेटी के किरदार में ही देखा गया था।
यह भी पढ़ें: हिना खान ने कन्फर्म किया ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट का नाम? ‘साथ निभाना साथिया’ के वायरल मीम से बटोरी सुर्खियां
अभी नहीं हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट
चांदनी भगवानानी ने दो फिल्मों में भी काम किया है। अब जल्द ही वो रियलिटी शो में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक चांदनी भगवानानी या फिर मेकर्स ने ‘बिग बॉस 19’ में उनकी एंट्री पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। वहीं, फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वोटिंग कर अब वो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स चुन रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines