हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Anupamaa के फैंस के फिर आई बुरी खबर, शो से एक और लीड एक्ट्रेस ने मोड़ा मुंह

Alisha Parveen Quits Anupamaa: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ से एक और एक्ट्रेस ने अलविदा कह दिया है। इस खबर से शो के फैंस का दिल टूट गया है। आइए जानते हैं कि अब शो से किसने अलविदा कहा है और क्या है इसका कारण?

विज्ञापन
Alisha Parveen

Alisha Parveen Quits Anupamaa: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर आ रही है। दरअसल, शो की एक और लीड एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया है। जैसे ही खबर सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया और फैंस भी मायूस हो गए। अब लोगों के मन में सवाल ये है कि आखिर शो से किसने अलविदा कहा है, तो आपको बता देते हैं कि शो में राही कपाड़िया का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अलीशा प्रवीण ने ‘अनुपमा’ को बीच में ही छोड़ दिया है। जैसे ही खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगी।

अलीशा ने छोड़ा शो

दरअसल, सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रुपाली गांगुली के शो में राही कपाड़िया का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अलीशा प्रवीण ने शो को बीच में ही छोड़ दिया। गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में ‘अनुपमा’ में लीप आया था। इसके बाद अलीशा को अनुज कपाड़िया और अनुपमा जोशी की बेटी राही कपाड़िया के रूप में शो में दिखाया गया था। वहीं, अब कहा जा रहा है कि अलीशा ने शो छोड़ दिया है।

अलीशा ने क्या कहा?

वहीं, अगर इस बारे में अलीशा के रिएक्शन की बात करें तो इंडिया फोरम्स से बात करते हुए अलीशा ने कहा कि हां, मैं शो को छोड़ रही हूं, लेकिन उन्होंने अपने शो छोड़ने के कारण पर बात नहीं की है। ना ही उन्होंने शेयर किया है कि उन्होंने क्यों शो से अलविदा कहा है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी नहीं की है।

विज्ञापन

शो की टीआरपी पर भी असर

हालांकि जैसे ही अलीशा के फैंस और ‘अनुपमा’ के दर्शकों ने इस खबर को सुना तो हर कोई हैरान रह गया। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि अलीशा ने शो को बीच में ही छोड़ दिया है। इसके पहले भी कई लोग शो से मुंह मोड़ चुके हैं। ऐसे में शो के दर्शकों पर इसका भी असर हो रहा है और शो की टीआरपी पर भी इसका असर पड़ रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि अलीशा के शो छोड़ने का क्या असर होता है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में क्या होगा खास? लेटेस्ट अपडेट क्या?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola