---विज्ञापन---

मैं फंक्शन में था, उसने कमरे में बुलाया और… कास्टिंग काउच पर छलका TV एक्टर का दर्द, सुनाया दर्दनाक किस्सा

TV Actor On Casting Couch: इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बोलना कोई नई बात नहीं रही है। यहां स्टार्स को अक्सर ही इस दर्द से गुजरना पड़ता है। इस बीच टीवी के फेमस एक्टर ने अपने साथ हुए दर्दनाक किस्से को याद किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Anupamaa Actor On Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री… सेलेब्स अक्सर ही कास्टिंग काउच को लेकर शॉकिंग खुलासा करते रहते हैं। इस बीच टीवी के एक फेमस एक्टर ने अपने साथ हुई आपबीती का खुलासा करते हुए फैंस को चौंका दिया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा‘ के एक्टर सुधांशु पांडे हैं, जो शो में वनराज शाह का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हो चुके हैं। हाल ही में सुधांशु ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की हरकत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे, तब उन्हें इस तरह की हरकत का शिकार बनना पड़ा था। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके साथ क्या हुआ था?

कास्टिंग काउच का दर्द किया बयां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हालिया इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने कहा कि जरूरी नहीं कास्टिंग काउच से सिर्फ लड़कियां गुजरती हों। कई बार लड़कों को भी इनका शिकार बनना पड़ता है। उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इंटरव्यू में एक्टर ने बताया, ‘इंडस्ट्री में स्टार्स से उम्मीद की जाती है कि वो किसी भी परिस्थिति में एडजस्टमेंट कर ले। यहां कहावत बहुत मशहूर है कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है, लेकिन मैं इस कहावत पर बिल्कुल यकीन नहीं करता हूं। खासतौर पर तब से जब मुझे कास्टिंग काउच का शिकार बनना पड़ा था।’

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya का तलाक नहीं होगा! क्या पब्लिसिटी के लिए रचा ड्रामा? पोस्ट से मिले संकेत

---खबर नीचे जारी है---

डॉक्टर ने करी थी गंदी हरकत

अपने बुरे पल को याद करते हुए सुधांशु पांडे ने कहा, ‘मैं सिर्फ 12 साल का था, जब मुझे यौन उत्पीड़न से गुजरना पड़ा था।’ एक्टर ने बताया, ‘मैं फैमिली फ्रेंड की शादी में गया था, वहां मेरी मुलाकात एक डॉक्टर से हुई थी। कुछ ही समय में मेरी उस डॉक्टर से जान-पहचान हो गई। कुछ देर बाद उसने बुरी नीयत से मुझे कमरे में बुलाया और छेड़खानी करने की कोशिश की लेकिन मैं उसके गंदे इरादों को भांप गया और वहां से भाग निकला। बाद में मैंने ये घटना अपनी मां के साथ शेयर की थी।’

---खबर नीचे जारी है---

कॉम्प्रोमाइज के लिए भी कहा गया

एक्टर ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में आने के बाद भी उन्हें एक फेमस डायरेक्टर ने कॉम्प्रोमाइज करने का ऑप्शन दिया था, लेकिन एक्टर ने इसके लिए साफ मना कर दिया था। सुधांशु ने बताया, ‘मैं इन घटनाओं से काफी मजबूत हो चुका हूं। अब मैं लोगों के झांसे में नहीं आता हूं। अगर कोई कॉम्प्रोमाइज के लिए कहता है तो मैं साफ मना कर देता हूं।’ गौरतलब है कि सुधांशु पांडे को ‘अनुपमा’ से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। शो में उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आता है।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 26, 2024 08:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola