Gaurav Khanna: पॉपुलर टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों सोनी टीवी के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity MasterChef) में कंटेस्टेंट बने हुए हैं। ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के बाद इस शो में भी फैंस उन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। एक्टिंग के बाद गौरव खन्ना की कुकिंग स्किल्स की भी तारीफ हो रही है। ऐसा लगता है वो जिस भी शो में जाते हैं, लोग उन्हें बेशुमार प्यार के साथ अपना लेते हैं। ये लोगों का प्यार ही है, जिसके कारण गौरव आज अपने करियर में यहां तक पहुंचे हैं। हालांकि, अब एक्टर ने नेशनल टीवी पर फैंस को बड़ा झटका दे दिया है।
गौरव खन्ना ने अपनी कंडीशन के बारे में खुलासा
गौरव खन्ना ने नेशनल टीवी पर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर ने अब ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेट पर रिवील किया कि उन्हें एक बीमारी है। बेहद ही कम लोग गौरव खन्ना की इस बीमारी के बारे में जानते होंगे। हालांकि, अब नेशनल टीवी पर उन्होंने अपनी कंडीशन के बारे में खुलासा किया है। कुकिंग करते हुए गौरव खन्ना ने बताया कि वो कलर ब्लाइंड हैं। एक्टर ने खुद अपने मुंह से ये बात कही है कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस है।
कलर ब्लाइंड हैं गौरव खन्ना
डिश तैयार करते हुए गौरव बोले, ‘मुझे पता नहीं कैसा बन रहा है? सिर्फ कलर सही करना है, लेकिन प्रॉब्लम ये है कि मैं कलर ब्लाइंड हूं और कई लोग जानते हैं, कई लोग नहीं जानते हैं ये बात।’ इसके बाद गौरव अपनी डिश वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एक्ट्रेस आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) को दिखते हैं और उनसे पूछते हैं, ‘ये हो गया है क्या? मैं खाता नहीं हूं प्रॉन्स।’ तो एक्ट्रेस उन्हें प्रॉन्स को 2 मिनट और पकाने को कहती हैं। अब इस शो का ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या Ranveer Allahbadia और Samay Raina को Mika Singh ने कहा ‘गधा’? वीडियो में दिया खास मैसेज
कलर ठीक से नहीं देख पाते सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट
एक्टर के इस खुलासे के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरव खन्ना को कलर ठीक से दिखाई नहीं देते और उन्हें इस शो में साथी कंटेस्टेंट्स से मदद लेनी पड़ रही है। फिर भी वो जिस तरह से पार्टिसिपेट कर रहे हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को टक्कर दे रहे हैं, वो फैंस को पसंद आ रहा है। एक्टर का चैलेंज एक्सेप्ट करने का ये अंदाज देखकर फैंस अब उनकी तारीफ कर रहे हैं। वो न सिर्फ अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, बल्कि खुद को चुनौतियां देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines