Anupamaa 7 Weird Things: चाहें TRP की रेस हो या शो के पॉपुलैरिटी की बात टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ हर एंगल से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के इस शो में मेकर्स आए दिन ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिससे शो को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय से ‘अनुपमा’ में कुछ ऐसे ट्रैक दिखाए गए हैं, जिन्हें दर्शक भी हजम नहीं कर पा रहे हैं। कई बार इन ट्रैक पर सवाल भी उठे लेकिन जवाब आज तक नहीं मिला। आइए जानते हैं शो से जुड़े ये अजीबोगरीब ट्रैक।
1. टीवी शो ‘अनुपमा’ की कहानी अब सिर्फ अहमदाबाद तक नहीं रही बल्कि अमेरिका तक पहुंच चुकी है। चाहें अनु हो या अनुज इस समय शो के आधे कैरेक्टर की जर्नी अमेरिका में दिखाई जा रही है, लेकिन ताज्जुब तब होता है, जब शाह फैमिली बड़ी आसानी से अमेरिका पहुंच जाती है। रियल लाइफ में देखा जाए तो विदेश जाने के लिए वीजा मिलना इतना भी आसान नहीं होता।
यह भी पढ़ें: Rajkumar Rao की Srikanth क्यों देखें? 5 कारण
2. मेकर्स ने अनुपमा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए शो में 5 साल का लीप दिखाया था। शो में 5 साल की लीप आया। डिंपल, काव्या और पाखी के बच्चे दिखाए गए। आध्या बड़ी हो गई लेकिन शो के कैरेक्टर और जवान हो गए।
3. अनुपमा अहमदाबाद से निकलकर अमेरिका तक पहुंच गई लेकिन उसकी जिंदगी की उलझन अभी तक खत्म नहीं हो पाई हैं। दर्शक भी उसकी जिंदगी में खुशियां देखने के लिए तरस गए हैं क्योंकि जैसे ही उसकी जिंदगी में खुशी दस्तक देती है तो तुरंत ही वह रोने लगती है।
4. अमेरिका इतना भी छोटा शहर नहीं है, जितना कि सीरियल में दिखाया जा रहा है। कोई भी कभी भी आपस में टकरा जाता है। जैसे लगता है कि सब आसपास ही रह रहे हों।
5. अनुपमा शाह फैमिली के लिए चाहें कुछ भी कर लें लेकिन कुछ अहसानफरामोश लोग उसके अहसान भुलाने में एक मिनट भी नहीं लगाते हैं। इसके बावजूद अनु शाह फैमिली से दूरी नहीं बना पा रही है। हालांकि अमेरिका आने का मकसद यही था कि अनु शाह फैमिली से दूर हो जाएगी लेकिन ऐसा होते नहीं दिखा।
6. अनुपमा के बच्चों का तो क्या ही कहना? चाहे तोषू हो या पाखी या फिर छोटी अनु यानी आध्या। सब के सब बिगड़ैल हैं और अपनी मां की रिस्पेक्ट करना तो उन्हें आता ही नहीं। समर अच्छा बेटा था तो उसका किस्सा ही शो से खत्म कर दिया।
7. शो में आध्या की नौटंकी देखकर दर्शक भी लगभग बोर हो चुके हैं। बचपन में हुए हादसे को हथियार बनाकर हर बार अपनी मां को खरी-खोटी सुनाना ये देखने में दर्शकों को बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं आ रहा है।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
23 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines