Anupamaa 29 September Written Update: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) अक्सर TRP लिस्ट में छाया रहता है। फैंस को ये शो काफी पसंद है। रोज रात में ऑडियंस इस शो को देखना चाहती है। सभी को इंतज़ार रहता है कि कब इस शो का अगला एपिसोड टेलीकास्ट होगा और कहानी आगे बढ़ेगी। कल के एपिसोड के बाद भी फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आज यानी 29 सितंबर के एपिसोड में क्या होने वाला है। तो चलिए एपिसोड ऑन एयर होने से पहले ही जान लेते हैं कि आज शो में क्या होने वाला है।
यह भी पढ़ें: इस Actor ने किया फिल्म इंडस्ट्री के काले सच का खुलासा, हिंदी सेंसर बोर्ड पर लगाया सनसनीखेज आरोप
आज होगा खुशियों का माहौल
अनुपमा के 29 सितंबर के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे अनुपमा के बेटे समर को बार-बार हिंट्स मिलेंगे। खुद भगवान उसे अलग-अलग तरह से इशारे देंगे। समर उन हिंट्स में उलझा रहेगा, वो उन्हें समझने की कोशिश करता दिखाई देगा लेकिन वो इसमें नाकामयाब हो जाएगा। दूसरी ओर शाह परिवार में काफी समय बाद खुशियों का माहौल होगा, जहां हर कोई इस पल को एन्जॉय करता दिखाई देगा। इतनी पॉजिटिविटी देखकर सभी इस पल को दिल खोलकर जी लेना चाहते हैं। इन खुशियों के बीच ही डिंपल को एहसास होगा कि एक संयुक्त परिवार में रहना क्या होता है। उसे जॉइंट फैमिली की कीमत का पता चलेगा।
मर्द रखेंगे ये खास डिमांड
इतना ही नहीं आज के एपिसोड में डिंपल और बाकी के शाह परिवार के बीच की दीवार भी हमेशा के लिए मिट जाएगी। दरअसल, आज घर में बनी बंटवारे की लकीर को मिटा दिया जाएगा। जिसके बाद शाह निवास के ड्राइंग रूम में पूरा परिवार सेलिब्रेट करता नजर आएगा। तीनों भाई- बहन समर, तोषू और पाखी पुरानी यादों में खोए हुए दिखाई देंगे। ये तीनों अपने बचपन को याद करेंगे। वहीं, वनराज, अनुज कपाड़िया और बापूजी मिलकर मस्ती-मजाक करेंगे। साथ ही ये तीनों अलग पार्टी करने की डिमांड भी रखेंगे।
समर को मिलेंगे कई इशारे
अनुज कहेगा कि और कहेंगे कि औरतें बस हर वक्त रोती रहती हैं इसलिए उसे अलग पार्टी करनी है। जिसके बाद समर भी इस बात से एग्री करेगा और वो भी इनके साथ इस प्लान में शामिल हो जाएगा। इस पर घर की औरतों का क्या विचार है वो देखना भी काफी इंटरेस्टिंग रहेगा। बा कहेंगी कि अगर घर के मर्द अलग पार्टी करते हैं तो औरतें भी पीछे नहीं हटेंगी और वो भी अलग से पार्टी रखेंगी। मगर तभी अनुज और वनराज कहेंगे कि वो तो बस मजाक कर रहे थे। लेकिन घर की औरतों का अकेले पार्टी करने का फैसला नहीं बदलेगा फिर मर्द घर के बाहर जश्न मनाएंगे। वहीं, आज समर को कभी बिजली का झटका लगेगा कभी फोटो टूटेगी तो कभी उसके पैर में कील चुभ जाएगी। इसके बाद अनुपमा-समर के पैर में काला धागा बांधेगी। आखिर में किचन में अनुज और अनुपमा का रोमांस भी देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines