Anupamaa 27 October Episode Update: टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में आज ऑडियंस को काफी तमाशा देखने को मिलेगा। शो की शुरुआत में ही पाखी और डिंपी की लड़ाई देखने को मिलेगी। एक गलतफहमी के चलते दोनों में बहस छिड़ जाएगी। डिंपी आज पाखी को समझाएगी कि वो मां बनने के लिए मेडिकल साइंस का सहारा ले और उसपर पूरा विश्वास करे। मगर पाखी इसे गलत तरीके से लेगी और उसे ऐसा लगेगा जैसे डिंपी उसे मां न बन पाने के लिए ताना मार रही है। दोनों में झगड़ा होगा और डिंपी रो पड़ेगी। इतना ही नहीं बातों-बातों में पाखी-डिंपी को अपना बच्चा गिराने तक को कह देगी।
यह भी पढ़ें: Singer Atif Aslam को बीच कॉन्सर्ट में आया भयंकर गुस्सा, फैन की हरकत पर जमकर लगाई फटकार
मालती देवी ने बोला झूठ
दूसरी तरफ शो में मालती देवी चाल चलती दिखाई देगी। वो अनुज और अनुपमा में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करेगी। अनुपमा और देविका से मालती देवी ये कहेगी कि अनुज जा चुका है। वहीं, अनुज से वो ये कहेगी कि अनुपमा और देविका अभी ऊपर वाले कमरे में है। लेकिन रोमिल बाद में अनुज को बता देगा कि अनुपमा-देविका घर पर नहीं हैं वो चली गई हैं। जिसके बाद अनुज को पता चल जाएगा कि मालती देवी उससे जानबूझकर झूठ बोल रही है। आज अनुपमा उस जगह तक भी पहुंच जाएगी जहां उनके बेटे का कातिल सोनू अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा है।
सोनू के खिलाफ अनुपमा का षड्यंत्र
शो में आज अनुपमा- सोनू को थोड़ा डराती भी दिखाई देगी। वो उससे कहेगी कि चलो ट्रूथ एंड डेयर खेलते हैं। डेयर का मतलब कोई ऐसा काम जिसे करने के लिए तुम्हें जिगर चाहिए थोड़ी हिम्मत चाहिए। दरअसल, अनुपमा जान बुचकर सोनू को उकसाएगी ताकि वो सच उगल दे। वो कहेगी कि सच बोलना है, बोल पाएगा? अगर हिम्मत है तो बोल न कि मेरे समर का खून तूने किया था। अनुपमा इस दौरान सोनू से बंदूक के बारे में भी बात करेगी, बस तभी सोनू- अनुपमा पर बंदूक तान देगा और फिर कहेगा कि तुझे भी तेरे बेटे का पास पहुंचा देता हूं। वैसे भी ये वही गन है जिससे तेरे बेटे को मारा था। मां और बेटा एक ही पिस्टल से मरोगे।
चाल में कामयाब हुई अनुपमा
अनुपमा की चाल कामयाब हो जाएगी और वो बातों-बातों में सोनू से सच उगलवा देगी। इसी बीच अनुज की एंट्री होगी और उसे सोनू उससे कहेगा कि तुम लोगों की खानदानी बीमारी है क्या? उस दिन तुझे मार रहा था तो इसका बेटा बीच में आ गया। आज इसे मार रहा हूं तो तू बीच में रहा है। इसके बाद सोनू रुकता नहीं है और वो अनुपमा और अनुज दोनों की ही तरफ बंदूक तान देता है। सोनू आखिर में अनुज पर निशाना लगाकर उसकी ओर गोली चला देता है। उसी दौरान वहां पुलिस पहुंच जाती है और तुरंत सोनू को अरेस्ट कर लेती है। सबूत के वहां कैफे में लगे CCTV कैमरे में ये पूरा कुबुलनामा रिकॉर्ड हो जाता है।
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
37 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines