Anupamaa 16 October Episode Update: टीवी शो अनुपमा में आज एक बेहद अच्छी चीज़ होने वाली है जिसके बाद फैंस भी खुश हो जाएंगे। आज काफी दिनों बाद कपाड़िया हाउस में खुशियों का माहौल होगा और अनुपमा की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए दिखाई देंगे। अनुज-पाखी सभी लोग इमोशनल होते हुए दिखाई देंगे। वहीं, वनराज के लिए पूरा शाह परिवार फिर एक होगा और नवरात्रि मनाने के लिए दोनों परिवार साथ आएंगे।
यह भी पढ़ें: Imlie 16th October Written Episode Update: इमली के लिए गुंडों से लड़ा अगस्त्य, अमृत बुन रहा कोई नई चाल
मालती देवी करेगी छोटी अनु से वादा
आज छोटी अनु को मालती देवी डांस भी सिखाएगी जिसकी वजह से छोटी अनु- मालती देवी को अपनी गुरु मां कहेगी। लेकिन मालती देवी उसे समझाएगी कि वो उसे गुरु मां न कहे क्योंकि वो उसकी दादी है तो वो बस उसे अपनी दादी ही कहे। और छोटी अनु उनकी बात से हामी भरेगी। साथ ही कहेगी, ‘पहले आप वादा कीजिए कि आप मेरे पापा को छोड़कर नहीं जाओगे और उन्हें हर्ट भी नहीं करोगे।’ फिर मालती देवी अनु से कहेगी, ‘तेरी ये दादी पापा को छोड़कर कभी नहीं जाएगी। दादी तेरा और तेरे पापा का ख्याल रखेगी।’ जिसके बाद मालती देवी पूरी कोशिश करेगी कि वो कपाड़िया परिवार को अपना बना सके।
सुधरेगा अनुज और अनुपमा का रिश्ता
अनुपमा भी अनुज के साथ अपने रिश्ते को ठीक करने की पूरी कोशिश करेगी। वो अनुज संग कपाड़िया हाउस भी जाएगी। बाद में अनुज उससे सवाल करेगा कि उसे उसकी अनुपमा पूरी तरह से कब मिलेगी? ये सुनकर अनुपमा इमोशनल हो जाएगी और दोनों ही पुराने दिनों को याद कर उसमे खो जाएंगे। फिर अनुज अनुपमा से पूछेगा कि क्या तुम कभी मुझे माफ कर सकोगी? अनुपमा जवाब देते हुए कहेगी कि वो कोशिश तो कर रही है लेकिन उसे थोड़ा समय चाहिए। ये सुनकर अनुज कहेगा कि जितना वक्त चाहिए उतना ले लो लेकिन बस मुझे छोड़कर मत जाना वर्ना मैं मर जाऊंगा।
इमोशनल होगी अनुपमा
ये सुनकर अनुपमा डर जाएगी। वो इसके बाद कपाड़िया हाउस में एंट्री लेंगी और उनसे मिलना वहां वो बच्चा आएगा जिसके समर की आंखें डोनेट की गई थीं। उसे देखकर अनुपमा को ऐसा लगेगा जैसे उसका समर उसके पास वापस आ गया हो। खुश होकर अनुपमा अपने हाथों से उस बच्चे को लड्डू खिलाएगी। अनुपमा कहेगी कि उसका समर किसी की आंखें बनकर तो किसी का दिल बनकर आज भी जिंदा है। वनराज अभी भी सदमे में ही दिखेगा। काव्या सभी लोगों को बताएगी कि वनराज कुछ ठीक नहीं है। हमें उसके साथ पेशेंस रखना होगा। तोषु, किंजल और डिंपी तीनों मिलकर वनराज को ठीक करने की कोशिश करेंगे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines