Anupamaa 12 October Episode Update: टीवी शो अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी कुछ होने वाला है। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के शॉट से शुरू होगी। जहां अनुपमा किचन में काम करती दिखेगी और अनुज उसे दूर से निहारता नज़र आएगा। बाद में अनुज- अनु से बात करने के बहाने ढूंढेगा और कहेगा उसने समर की जान नहीं ली। अगर फिर भी वो उन्हें दोषी मानती हैं तो वो उन्हें सजा दे सकते हैं। अनुज कहेगा तुम्हें नफरत करनी है करो गुस्सा करना है करो। मार लो या पिट लो बस बात कर लो।
यह भी पढ़ें: करोड़पति हैं Aamir Khan, फिर भी क्यों ट्रेन में धक्के खाते हैं बेटे जुनैद
कातिल को मिलेगी जमानत
अनुज इसके बाद अनुपमा को मनाने की पूरी कोशिश करेगा और उसे बताएगा कि वो उसका दर्द समझता है। वो अनुपमा का दर्द बांटने की भी बातें करेगा हुए माफ़ी मांगेगा क्योंकि वो समर के साथ जो हुए उसे रोक नहीं पाया। जिसके बाद अनुपमा कहेगी कि उसे पुलिस स्टेशन जाना है। वहीं, अनुज उसके साथ चलने के लिए कहेगा लेकिन तभी अनुपना को वनराज की कही बात याद आएगी कि अनुज ही समर की मौत का कारण है। फिर अनुपमा उसकी मदद लेने से इंकार कर देगी। दूसरी तरफ उस आरोपी लड़के को जमानत मिल जाएगी और फिर खूब तमाशा होगा।
सुरेश करेगा बेटे का बचाव
सुरेश राठौर अपने बेटे के साथ शाह निवास आएगा। सुरेश कहेगा कि वो इन दोनों के दर्द और गुस्से को समझता है जैसे ही उसे पता क्ला उसने अपने बेटे को थप्पड़ लगाए। बाद में सुरेश उसे अनुपमा और वनराज के पैर छूकर उनसे अपने गुनाह की माफी मांगने को कहेगा। लेकिन इसके बाद अनुपमा और अनुज का गुस्सा भड़क उठेगा। अनुपमा गुस्से में कहेगी कि किसी की जान लेना सिर्फ गलती नहीं होती। वनराज भी इसे गुनाह बताएगा। सुरेश भी अपने बेटे का बचाव करता दिखेगा।
भड़क उठेगा अनुपमा और वनराज का गुस्सा
वो कहेगा कि ये केस वापिस ले लो क्योंकि आपका परिवार इतना बड़ा है कि कोर्ट कचहरी के चक्कर बहुत मुश्किल खड़ी कर देंगे। इतना ही नहीं वो अनुपमा-वनराज को पैसो से खरीदने की भी कोशिश करेगा और अपनी दौलत के साथ फ्लैट भो ऑफर करेगा। लेकिन अनुपमा और वनराज कहेंगे कि बेटे के बदले बेटा। वनराज का गुस्सा देखकर सुरेश डर जाएगा। आज अनुपमा और वनराज अपने बेटे के कातिल और उसके बाप को खरीखोटी सुनाएंगे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
6 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines