Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। इसके पीछे दो बड़ी वजह हैं। पहली ये कि शो की कहानी दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेन कर रही है। दूसरी कि सुधांशु पांडे ने अचानक रातों-रात ‘अनुपमा’ को अलविदा कह दिया है। शो की शुरुआत से वनराज शाह का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए सुधांशु अचानक शो छोड़ने को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी जगह मेकर्स दूसरे स्टार को अप्रोच करने में जुटे हैं। इस बीच एक और शॉकिंग खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक माना जा रहा है कि रुपाली गांगुली की ‘अनुपमा’ से छुट्टी होने वाली है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि शो में आने वाले ट्रैक के आधार पर सामने आया है। माना जा रहा है कि सुधांशु पांडे के बाद मेकर्स रुपाली गांगुली को शो से बाहर करने जा रहे हैं।
मेघा को पता चली आध्या-अनु की सच्चाई
आपको बता दें कि ‘अनुपमा’ का लेटेस्ट ट्रैक इस वक्त दर्शकों को काफी एन्जॉय कर रहा है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि रुपाली गांगुली यानी अनुपमा अपनी बेटी आध्या को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाती है। वो आध्या से कहती है कि वो अपनी फॉस्टर मां मेघा के साथ किसी बहाने से जन्माष्टमी पर कृष्ण जी के मंदिर आए। आध्या ठीक वैसा ही करती है और मेघा को मंदिर चलने के लिए मना लेती है लेकिन इस बीच मेघा को आध्या और अनुपमा की सच्चाई पता चल जाती है, जिसके बाद वो आध्या को लेकर घर से निकलती तो है लेकिन मंदिर न ले जाकर एयरपोर्ट जाने लगती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 को होस्ट नहीं करेंगे Salman Khan! शो शुरू होने से एक महीने पहले मेकर्स को झटका
अनुपमा को मेघा ने मारा चाकू
अनुपमा को पता चल जाता है कि मेघा उसकी बेटी आध्या को जबरदस्ती अपने साथ ले जा रही है। ऐसे में वो मेघा की कार के सामने आ जाती है और उससे आध्या को वापस करने के लिए कहती है। मेघा सनक में अनुपमा की बात नहीं सुनती। जब अनुपमा अपने साथ आध्या को किसी तरह बचाकर मंदिर लाती है और उसे अनुज से मिलाती है तो मेघा गुस्से में पागल होकर आती है और अनुज को चाकू मारने चलती है तभी अनुपमा बीच में आ जाती है और वो चाकू उसे लग जाता है।
शो में अनुपमा की हुई मौत
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज घायल अनुपमा को डॉक्टर के पास लेकर भागता है। इलाज के दौरान अनुपमा कोमा में चली जाती है। डॉक्टर कोशिश के बावजूद उसे बचाने में विफल हो जाते हैं। उधर, अनुज मंदिर में अनु के लिए प्रार्थना करता है, जहां उसे दिखेगा कि अनु उसके पास आकर कहेगी कि भले ही वो इस दुनिया से चली जाए लेकिन वो उसके साथ हमेशा रहेगी। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या मेकर्स ‘मान’ की लव स्टोरी खत्म कर देंगे? क्या रुपाली गांगुल की शो से छुट्टी हो जाएगी?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines