Anupama Spoiler Alert 6 May: रुपाली गांगुली स्टारर शो ‘अनुपमा’ (Anupama) के आज के एपिसोड में कई सारे भूचाल देखने को मिलने वाले हैं। फैंस शो में अनुपमा और अनुज का मिलन देखने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन मेकर्स इसको हर दिन लंबा खीच रहे हैं जिसके चलते फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फैंस को आज के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज अनुपमा और अनुज एक-दूसरे से मिलकर रहेंगे लेकिन लगता है मेकर्स का कुछ और ही प्लान है।
अनुज के मैसेज से खुश हो जाएगी अनुपमा (Anupama Spoiler Alert 6 May)
भले ही अनुपमा में दिखाया गया हो कि अनुज, अनुपमा के पास वापस लौटने के लिए अहमदाबाद आना चाहता है लेकिन माया अपनी चाल के चलते ये होने नहीं देगी। बीते दिन देखने को मिला कि अनुज का मैसेज मिलते ही अनुपमा बावली हो जाती है और आज के एपिसोड में वो अनुज का बेसब्री से इंतजार करेगी। वो दरवाजे पर खड़ी होकर घड़ी की सुई को देखती रहती है। वहीं दूसरी ओर शाह हाउस में वनराज और काव्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
काव्या-वनराज में नोक-झोंक
दरअसल काव्या और किंजल सहित सब लोग अनुपमा के घर जाने की तैयारी में लगे रहते हैं। जाते-जाते किंजल वनराज से कहती है कि तुम्हें भी अपनी दोस्त की खुशी में खुश होना चाहिए, हम तो खुशी मनाने जा रहे हैं। इसपर वनराज उसे दोबारा न लौटने के लिए कहता है। जिस पर पूरा परिवार काव्या की तरफ हो जाता है।
अनुज की खबर से बौखला गई बरखा
वहीं अनुज के लौटने की खबर सुनकर बरखा बौखला उठती है। वह अधिक के सामने बार-बार कहेगी कि यह सब पाखी की वजह से हुआ है। बरखा अधिक के मन में जहर घोलेगी और कहेगी कि हमारी सारी मेहनत पर पाखी ने ही पानी फेरा है। अगर वो वहां नहीं जाती तो अनुज यहां नहीं आता। बरखा की बातें सुनकर अधिक तिलमिला उठेगा। वहीं माया अनुज को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। शो में देखने को मिलेगा कि माया अनुज के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करती है। यहां तक कि उसे घर में बंद भी कर देगी।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
35 mins ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
4 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines