Anupama Spoiler Alert: फिर होगा अनुपमा और अनुज का आमना- सामना, शाह परिवार की शादी में होगा शामिल
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spoiler Alert 14 July
Edited By Shivani Misra

Anupamaa Spoiler Alert 14 July
Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेमस डेली सोप अनुपमा में अबतक आपने देखा कि अनुज और अनुपमा अलग हो गए हैं और अनुपमा अपनी जिंदगी में बिजी हो गई है। इस बीच अनुपमा, डिंपी और समर की शादी की तैयारियों के लिए शाह परिवार जाती है। इस बीच उसे पता चलता है कि अनुज, माया और छोटी के साथ डिंपी की शादी में आने वाला है।
स्टार प्लस के टॉप शो अनुपमा में आने वाले वक्त में कई सारे भूचाल देखने को मिल सकते हैं। दरअसल अनुज, डिंपी और समर की शादी में आएगा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद शाह परिवार का हर शख्स चौंक गया है। बा से लेकर वनराज तक सब अनुज के इस फैसले पर आग बबुला हो जाते हैं। वहीं इस दौरान अनुपमा सबसे अलग होकर अकेले चली जाती है और अनुपमा ठान लेती है कि इस बार वह किसी के लिए नहीं रुकने वाली है। वह अमेरिका जाएगी और किसी को भी अपनी उड़ान के बीच में नहीं आने देगी। वह कहती है कि एक फैसला अनुज ने लिया था और अब एक फैसला मैं ले रही हूं।
इसके बाद शो में सीधे डिंपी और समर की शादी का वक्त दिखाया जाएगा। इस बीच देखने को मिलेगा कि अनुपमा एक बुरा सपना देखती है जिसमें गुरु मां अनुपमा पर खूब गुस्सा करती हैं और उसे छड़ी से मारती है और तो और वह अनुपमा को अमेरिका ले जाने से मना कर देती है और उसका कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करती है। इस एक सपने से अनुपमा की नींद खुल जाती है और वह कान्हा जी से दुआ करती है कि उसका यह सपना कभी पूरा न हो।
Xanax) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>
इस बाद ही वह सुबह उठकर जल्दी-जल्दी डांस क्लास पहुंचती है लेकिन 3 मिनट लेट होने की वजह से गुरू मां उससे नाराज हो जाती हैं और वह अनुपमा को एक टांग पर खड़ा कर देती है। इतना ही नहीं, वह अनुपमा को खूब खरी खोटी सुनाएगी कि बोलेगी कि अगर उसके बेटे की शादी है तो क्या हम सब काम बंद कर दे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: