Anupama Replace Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah in TRP: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शको को बेहद पसंद आता है। शो के हर एक एपिसोड़ का दर्शको को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले 14 सालों ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि बीते सालों में शो में नए सितारों की एंट्री भी हुई है और कुछ लोगों ने शो को अलविदा भी कहा है।
हालांकि अब शो में तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। इससे शो टीआरपी पर असर पड़ा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस बार की टीआरपी लिस्ट आ गई है और इस बार अनुपमा’ ने ‘तारक मेहता..’ को रिप्लेस कर दिया है। इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में ‘अनुपमा’ टॉप पर है और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दूसरे नंबर पर आ गया है।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle से हो गई गलती! सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा, हुईं ट्रोल, भड़के यूजर्स
शैलेश लोढ़ा ने बताई शो छोड़ने की वजह
बता दें कि हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने भी शो को अलविदा कह दिया था और एक्टर ने शो को छोड़ने पर भी अपना रिएक्शन दिया था। तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा ने टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ने की वजह साफ कर दी है। अभिनेता ने हाल ही में यूट्यूब को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि शो को छोडने की वजह पैसे नहीं हैं बल्कि प्रोड्यूसर असित मोदी का गलत और बुरा व्यवहार है।
असित मोदी किसी के साथ भी अच्छे से पेश नहीं आते- शैलेश
अभिनेता की मानें तो सेट पर प्रोड्यूसर असित मोदी किसी के साथ भी अच्छे से पेश नहीं आते हैं। शैलेश ने बताया कि जब उन्होंने उसी चैनल पर टेलीकास्ट होने वाले दूसरे शो पर शिरकत की तो प्रोड्यूसर के साथ उनके रिश्ते खराब हुए। हालांकि शैलेश पहले भी शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा चुके हैं।
शैलेश के शो छोड़ने से फैंस निराश
जैसे ही शैलेश ने शो को छोड़ा था तो फैंस काफी निराश हो गए थे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें होने लगी थी। वहीं, अब शैलेश ने खुद शो को छोड़ने की वजह साफ कर दी है। शैलेश ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि जब मैं शो ‘गुड नाइट इंडिया’ पर बतौर गेस्ट गया था, तो इस पर भी असित को आपत्ति थी और उन्होंने शैलेश को खूब भला-बुरा कहा और शैलेश से गुस्सा हो गए। हालांकि मुझे लगता है कि इस पर तो किसी को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines