Camera Assistant Death on Anupamaa Set: ‘अनुपमा’ के सेट पर कुछ दिन पहले कैमरा असिस्टेंट की मौत पर प्रोड्यूसर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। प्रोड्यूसर ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है। इस मामले पर राजन शाही ने कहा है कि कैमरा असिस्टेंट की मौत बिजली का झटका लगने से ही हुई है। राजन शाही ने कहा है कि उन्होंने ‘बिदाई’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘अनुपमा’ जैसे बड़े टीवी शोज बनाए हैं जो सालों-साल टेलिविजन पर राज करते आए हैं।
राजन शाही ने दिया बयान
पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर 14 नवंबर 2024 को एक दुखद हादसा हुआ था। टीवी शो के सेट पर कैमरा असिस्टेंट अजीत कुमार की मौत हो गई। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स को काफी ट्रोल किया जा रहा था। इस मामले पर ना तो शो की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने कुछ कहा था और ना ही शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बयान दिया था। इस मामले पर अब राजन शाही ने प्रेस रिलीज करते हुए स्टेटमेंट जारी किया है। जी हां फाइनली इस दुखद घटना के बाद शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने ऑफिशियल बयान जारी किया है।
घटना पर राजन शाही की रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना के बाद शो के मेकर्स पर क्रू के साथ बुरा बर्ताव करने की अफवाहें जोरों पर थीं। शो के मेकर्स को काफी ट्रोल भी किया जा रहा था अब इस मामले पर शो के प्रोड्यूसर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। राजन शाही ने प्रेस रिलीज करते हुए कहा – ‘हम, कुट प्रोडक्शन और शाही प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड पिछले 18 सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हमारी टीम ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बिदाई’, और ‘अनूपमा’ जैसे बड़े शोज़ बनाए हैं, जो हमारी 300 से ज्यादा लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा हैं।
14 नवम्बर को फिल्म सिटी में ‘अनुपमा’ के सेट पर एक दुखद घटना घटी, जब कैमरा असिस्टेंट अजीत कुमार को गलती से बिजली का झटका लग गया। अजीत ने लाइट रॉड और कैमरा एक साथ उठा लिया था और सुरक्षा के लिए चप्पल नहीं पहनी थी। सेट पर मौजूद डीओपी ने इसे एक ‘ह्यूमन एरर’ बताया। घटना के तुरंत बाद अजीत को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया गया, लेकिन अफसोस हम उन्हें बचा नहीं सके।
अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी
हमने तुरंत अजीत कुमार के परिवार को पटना से मुंबई बुलाने के लिए फ्लाइट टिकट का इंतजाम किया और उनके इलाज और मेडिकल खर्च की पूरी जिम्मेदारी ली। इसके अलावा, हमने उनके परिवार को पटना लौटने में मदद की और सही मुआवजा भी दिया। बीमा की राशि अजीत के नामांकित व्यक्ति को दी जाएगी। हमारी टीम के हर सदस्य की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही है। ये हादसा हमारे लिए एक बड़ा आघात है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अजीत कुमार की आत्मा को शांति मिले। इसके अलावा उन्होंने उन सभी लोगों के खिलाफ भी एक्शन लेने की चेतावनी डे डाली है जो उस पूरे मामले में अफवाहें फैला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee के साथ हुआ था हादसा, Despatch की शूटिंग के दौरान घुटने में लगी चोट
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
25 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines