Aashish Mehrotra Eviction from Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो में एक से बढ़कर एक स्टंट्स के खतरों से कंटेस्टेंट्स खेल रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड ने फैंस की आंखें नम कर दी। दरअसल जब आशीष मेहरोत्रा का एलिमिनेशन हुआ तो उस वक्त शो के होस्ट रोहित भी काफी हैरान हो गए। किसी ने सोचा नहीं था कि आशीष जो काफी दमदार खिलाड़ी थे, वो शो से इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। शो के होस्ट ने जैसे ही आशीष के नाम का ऐलान किया सभी शॉक्ड हो गए। इसके बाद आशीष को फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया।
एलिमिनेशन के बाद भावुक हो गए आशीष
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के 25 अगस्त के एपिसोड में आशीष काफी इमोशनल हो गए, जबकि शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी हिम्मत और साहस की सराहना की और उन्हें “केदार आशीष” कहकर बुलाया। दरअसल आशीष जब शो पर आए थे तो उन्होंने रोहित शेट्टी को कहा था कि वो उनके नाम के साथ केदार भी जोड़ें क्योंकि वो उनके स्वर्गीय पिता का नाम है जिन्हें आशीष ने हाल ही में खो दिया था। अपने एलिमिनेशन से आशीष खासा निराश नजर आए और अपने आंसुओं को बहने से वो रोक नहीं पाए।
आशीष मेहरोत्रा ने छोड़ा था शो ‘अनुपमा’
आशीष मेहरोत्रा, जो कि टीवी शो ‘अनुपमा’ में तोषू के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुए, उनका सफर अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में खत्म हो गया। ब्लफ मास्टर वीक के दौरान आशीष को एक मुश्किल एलिमिनेशन स्टंट परफॉर्म करना पड़ा, जिसमें उनका मुकाबला शालीन भनोट और सुमोना चक्रवर्ती से था। बदकिस्मती से आशीष ने स्टंट पूरा करने में ज्यादा समय लिया और उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा।
आपको बता दें आशीष ने खतरों का खिलाड़ी बनने के लिए स्टार प्लस का शो अनुपमा छोड़ा था। सीरियल काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा था और उनके रोल को भी काफी पसंद किया जा रहा था लेकिन फिर आशीष ने करियर में आगे बढ़ने का कारण देते हुए शो को छोड़ दिया था। इस वजह से भी आशीष अपने एलिमिनेशन को लेकर काफी भावुक नजर आए।
बिना स्टंट के ही मिला था फीयर फंदा
गौरतलब है ब्लफ वीक में आशीष को एक ब्रीफकेस खोलने के लिए कहा गया जिसमें लिखा था कि बिना स्टंट किए फीयर फंदा मिल जाएगा। आशीष ने नियति फतनानी को इस ब्रीफकेस को लेने के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके चलते आशीष को फीयर फंदा बिना स्टंट किए ही मिल गया।
यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी महिला… ‘राधाकृष्ण’ ने बचाई जान; टीवी के कृष्ण का खुलासा
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
24 mins agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
2 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines