Anupamaa Actor Reject Bigg Boss Offer: बिग बॉस (Bigg Boss) टीवी का सबसे पॉपुलर और कंटोवर्शियल शो है। हर साल ये शो कई स्टार्स को बनाता और कई एक्टर्स का करियर बर्बाद कर देता है। वहीं, इस शो का हिस्सा बनना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है क्योंकि पहले तो इस शो में एंट्री के लिए सेलिब्रिटीज को पापड़ बेलने पड़ते हैं। वहीं, शो में शामिल होने के बाद उनके साथ क्या होता है वो सहना भी कोई छोटा काम नहीं है। इस शो में सेलिब्रिटीज को नेशनल टीवी पर कई ऐसी सिचुएशन का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से उनकी जिंदगी की बदल जाती है।
कौन है अनुपमा एक्टर जिसने मारी बिग बॉस को ठोकर?
वहीं, अब इस शो से जुड़ी एक चटपटी गॉसिप सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के लिए मेकर्स एक एक्टर को लगातार 5 साल से अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि वो एक्टर है कि सलमान खान के शो में शामिल होने से हर बार मना कर देता है। बता दें, ये एक्टर इस वक्त देश के सबसे पॉपुलर शो में नजर आ रहा है। इस शो का नाम है ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) जो अक्सर TRP में टॉप पर बना रहता है। इस शो के ही एक एक्टर को कई साल से बिग बॉस के मेकर्स कास्ट करने की सोच रहे हैं लेकिन वो एक्टर हर बार उनके ऑफर को ठुकरा देता है।
क्या है शो न करने की वजह?
बता दें, ये ‘अनुपमा’ एक्टर कुंवर अमर सिंह (Kunwar Amar Singh) हैं। उन्होंने अब खुद रिवील किया है कि वो 5 साल से इस शो के ऑफर को ठोकर मार रहे हैं। एक्टर ने उनके इस फैसले का कारण भी बताया है। कुंवर अमर सिंह का कहना है कि इस शो में लोगों की एक ऐसी बुरी साइड सामने आ जाती है जो वो कभी दुनिया के सामने रिवील नहीं करना चाहते। इस शो का कांसेप्ट ही ऐसा है और माहौल भी ऐसा बना दिया जाता है कि शख्स अपना आपा खो बैठता है। साथ ही बिग बॉस से जिस तरीके का फेम एक्टर्स को मिलता है वो उनके करियर में काम नहीं आता। इसी वजह से एक्टर इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: केवल तौलिया लपेट मंच पर पहुंची मशहूर सिंगर Doja Cat, Met Gala बना दिया Wet Gala
इस पॉपुलर शोज में किया काम
साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि वो और भी शोज में काम करना चाहते हैं। बता दें, कुंवर अमर सिंह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘अनुपमा’ से भी ज्यादा पॉपुलैरिटी पॉपुलर शो D3 ‘दिल दोस्ती डांस’ (Dil Dosti Dance) से मिली है। इसके अलावा वो डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ (Dance India Dance 2) में भी अपने टैलेंट्स से सबका दिल जीत चुके हैं। ‘नच बलिए’ (Nach Baliye 5), ‘प्यार तूने क्या किया’ (Pyaar Tune Kya Kiya), ‘ये है आशिकी’ (Yeh Hai Aashiqui) और खतरों के खिलाड़ी (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi) जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines