Anupama छोड़ने के बाद एक्टर ने खोली पोल-पट्टी, 'तोषू' ने कास्ट पर लगाया बड़ा आरोप

Gaurav Sharma Allegations on Anupama Cast: शो अनुपमा से हाल ही में बाहर हुए एक्टर गौरव शर्मा ने शो के कास्ट पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने शो छोड़ने के कारण पर भी बात की।

Gaurav Sharma Allegations on Anupama Cast

Gaurav Sharma Allegations on Anupama Cast

Gaurav Sharma Allegations on Anupama Cast: हाल ही में नंबर वन शो ‘अनुपमा’ को एक के बाद एक कई एक्टर्स ने छोड़ दिया है। सीरियल कई सालों से फैंस को एंटरटेन करता आ रहा है, शो को ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिला है। लेकिन पर्दे पर जितना शो को पसंद किया गया, पर्दे के पीछे शो को लेकर उतने ही विवाद सामने आए। शो के लीड एक्टर्स के बीच झगड़े और कोल्ड वॉर की भी खबरें आईं। इसी बीच शो में तोषू का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव शर्मा ने भी शो को छोड़ दिया, जिसका कारण उन्होंने शो में आने वाले लीप को बताया था। लेकिन अब गौरव शर्मा ने एक इंटरव्यू में शो के सेट पर एक्टर्स के बर्ताव पर बड़ा बयान दे दिया है। यूं कहें कि गौरव ने कई लोगों पर बड़ा आरोप लगाया है तो गलत नहीं होगा।

विज्ञापन

सीनियर एक्टर्स का बर्ताव ठीक नहीं- गौरव

टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में गौरव ने सेट से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जितने भी लोग शो में पुराने हो गए हैं। पिछले 3-4 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने एक ग्रुप बनाया हुआ है। वो सब एक अपनी शेल बनाकर बैठे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

गौरव का कहना है कि ‘सीनियर एक्टर्स को ऐसा लगता है कि कोई भी नया एक्टर आकर उनके स्टारडम को छेड़ भी नहीं सकता। नया शख्स आकर उनके स्टारडम को हिला तक नहीं सकता। तो जितना हो सकता है है आप इस नए एक्टर को हिला डालो। उसके असहज कर दो। तो जब लोग ऐसा करते हैं तो मैं छाती पर बैठ जाता हूं मूंग दलने के लिए।’

निधि शाह के छोड़ने पर बोले गौरव

इसी इंटरव्यू में जब गौरव से पूछा गया कि क्या यही वजह है कि धीरे-धीरे सभी शो को छोड़ते जा रहे हैं। क्या इसी बर्ताव की वजह से वो भी तंग आ रहे हैं, तो इस पर गौरव ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। अगर ऐसा है तो ये बहुत गलत बात है। गौरव ने कहा कि निधि ने शो अपनी पर्सनल चॉइस की वजह से छोड़ा है। वो पिछले 4 साल से एक ही शो को करके थक गई थी।

विज्ञापन

गौरव शर्मा का शो छोड़ने का कारण

ईटाइम्स से बातचीत में गौरव शर्मा ने अपने शो छोड़ने के कारण पर भी बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैं 21 साल की बेटी के पिता का किरदार निभाने में सहज नहीं हूं। मेरी असली उम्र के मुताबिक, लीप के बाद तोषू का किरदार निभाना मेरे लिए सही नहीं है। मैंने अपनी चिंताओं को टीम के साथ शेयर किया और मैं आभारी हूं कि उन्होंने मेरी स्थिति को समझा। इस प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरा अनुभव अद्भुत रहा है, और मैं उन्हें याद करूंगा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Sharma (@gaurav.m.sharma)

विज्ञापन

मनीष नागदेव होंगे नए तोषू

गौरव की जगह अब मनीष नागदेव को शो में तोषू के तौर पर शामिल किया गया है। मनीष नागदेव ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ जैसे कई फेमस शोज में काम किया है और उन्हें नए किरदार में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ