Anupam Kher Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस के लिए अनुपम कुछ ना कुछ अपडेट करते ही रहते हैं।
एक्टर इन दिनों थाईलैंड के शहर बैंकॉक में हैं और वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें थाईलैंड के हाईवे पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी प्रतिमा स्थापित है।
थाईलैंड के हाईवे पर अनुपम खेर को हुए भगवान शिव के दर्शन
दरअसल, थाईलैंड के हाईवे पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी प्रतिमा स्थापित है, जिसे देखकर अनुपम दंग हैं और उन्होंने वहां से वीडियो शेयर करते हुए ‘जय शिव शंभू’ का नारा भी लगाया है। अनुपम ने कहा है कि- कई बार हम भगवान को भले ही अपनी आंखों से नहीं देख पाते, लेकिन उनका आशीर्वाद हर जगह है।
एक मिनट का है वीडियो
बता दें कि अनुपम ने जो वीडियो शेयर किया है, वो करीब एक मिनट लंबा है और एक्टर हाईवे के किनारे खड़े हैं और सड़क की दूसरी ओर भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा है।
Anupam Kher Video
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में अनुपम कह रहे हैं कि- ‘दोस्तों भारत के देवी-देवताओं की, भारत की परंपरा की, भारत की संस्कृति की मर्यादा की दुनिया में कितनी अहमियत है, ये मैं आपको दिखाता हूं। देखिए मैंने Thailand में हाईवे पर क्या देखा।’ साथ ही अनुपम खेर कहते हैं कि वह बैंकॉक से 3 से 4 घंटे की दूरी पर हैं और यहां सड़क किनारे भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश जी प्रतिमा देख अविभूत हैं।
‘जय शिव शंभू’- अनुपम खेर
इतना ही नहीं बल्कि अनुपम खेर इस वीडियो में आगे कहते हैं कि- ‘जय शिव शंभू। दोस्तों ये है भारत की महानता। ये है हमारे देवी-देवताओं की मौजूदगी, जो न सिर्फ हमारे देश में हमें, बल्कि विश्व के तमाम देश को अपना वरदान, अपना आशीर्वाद देते हैं। जय शिव शंभू।’
एक अद्भुत अनुभूति- अनुपम खेर
बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘थाईलैंड के व्यस्त नेशनल हाईवे पर शिवजी महाराज, पार्वती जी और भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों को देखना एक अद्भुत अनुभूति थी! भगवान का आशीर्वाद हर जगह है। कई बार हम उन्हें सामान्य आंखों से नहीं देख पाते हैं! भोलेनाथ। ओम नमः शिवाय।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines