Satish Kaushik Birth Anniversary: आज सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की बर्थ एनिवर्सरी है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के लिए खास पोस्ट किया है।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर सतीश कौशिक के साथ अपनी पुरानी यादों के एक वीडियो के शेयर किया है और बेहद शानदार कैप्शन लिखा है।
इंस्टाग्राम पर अनुपम ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सतीश के साथ अपनी यादों के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- ‘मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आज बैसाखी के दिन आप 67 साल के हो गए होंगे, लेकिन आपके जीवन के 48 साल तक मुझे आपका जन्मदिन मनाने का सौभाग्य मिला।
इसलिए मैंने फैसला किया है कि आज शाम को हम आपके जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ सीट खाली होगी, मेरे दोस्त आओ और हमें जश्न मनाते देखो।’
अनुपम खेर ने लिखा इमोशनल नोट
इस वीडियो और इमोशनल नोट को देखकर सभी भावुक हो गए। साथ ही अनुपम खेर भी अपने दोस्त के जाने से बहुत दुखी है। वहीं, इस वीडियो में सतीश की अलग-अलग मौकों की तस्वीरें मौजूद हैं। इसमें अनिल कपूर भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं, तीनों कलाकार एक साथ काफी समय बिताते थे और अक्सर डिनर के लिए भी मिलते थे।
भावुक होकर यूजर भी कर रहे कमेंट्स
वहीं, अब फैंस भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘ओह, ये मुझे इतना भावुक कर गया.. ये इतना सच है कि जीवन समाप्त हो जाता है लेकिन दोस्ती कभी खत्म नहीं होती। भगवान उनके परिवार और करीबी दोस्तों को शक्ति दे।’ वहीं, एक अन्य यीजर ने लिखा कि- ‘शायद ही किसी को ऐसे दोस्त मिले हों..उन्हें पता चले, RIP.’
अनुपम ने दी थी सतीश कौशिक के निधन की जानकारी
बता दें कि मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी थी। अनुपम ने लिखा ने लिखा था कि- ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
30 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines