Anupam Kher ने फ्लाइट से शेयर की रहस्यमयी इंसान की फोटो, अब किया खुलासा

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपने फैंस को कंफ्यूज कर दिया. अभिनेता ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया.

Anupam Kher post

Anupam Kher post. image credit- instagram

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. अभिनेता कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं, जो सुर्खियों में आ जाता है. अनुपम खेर ने आज कुछ ऐसा शेयर किया, जो थोड़ा रहस्यमयी था. हालांकि, बाद में अभिनेता ने इसका खुलासा भी किया. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…

अनुपम ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में अनुपम ने एक शख्स की फोटो शेयर की, जिसके चेहरे पर चादर ढकी हुई थी. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने इसके कैप्शन में लिखा कि बताओ कौन है? जरा बताइए, फ्लाइट में ऐसे मुंह ढक कोई सोता/सोती है क्या?

अनुपम ने लिखा ये कैप्शन?

इसके कुछ देर बाद अनुपम खेर ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें इस शख्स के फेस से चादर हटी हुई थी, लेकिन उन्होंने चश्मा पहना था और जैकेट के कॉलर से फेस हाइट था. इस फोटो में थोड़ा फेस दिख रहा है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन है? पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने इसके कैप्शन में लिखा कि बताओ कौन? अब तो बता दो कौन है? कंबल ओढ़ कर सोने वाली?

रहस्यमयी इंसान किया रिवील

इन दोनों पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ ला दी और यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन देने लगे. इसके बाद अनुपम खेर ने एक और पोस्ट डाला, जिसमें अनुपम ने इस रहस्यमयी इंसान के चेहरे को रिवील किया. इस फोटो में कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री महिमा चौधरी थीं.

कौन थी ये रहस्यमयी इंसान?

महिमा चौधरी की पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट किया कि वो पहले से जानते थे कि ये महिमा है, तो कुछ लोगों ने दिल की इमोजी शेयर की. इस तरह अनुपम के ये तीनों पोस्ट चर्चा में आ गए. एक बार के लिए फैंस भी सोच रहे थे कि आखिर अनुपम खेर ने किस रहस्यमयी इंसान की फोटो शेयर कर दी है, लेकिन अब अभिनेता ने खुद ही इसका खुलासा भी कर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ