Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अनुपम की खूब चर्चा होती है. अनुपम ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. सभी जानते हैं कि अनुपम बेहद सादगी भरा जीवन जीते हैं. इस बीच एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है.
अनुपम खेर ने खुद किया रिवील
दरअसल, हाल ही में अनुपम खेर को एक यूट्यूब शो ‘जिंदगी विद ऋचा’ में देखा गया. इस दौरान अनुपम ने कहा कि अगर हम अपने बचपन को याद करें तो कभी भी झगड़े नहीं होंगे. मैं अपनी लाइफ को बिल्कुल एक फिल्म की तरह देखता हूं. मैं ये कभी नहीं भूल सकता कि हम कैसे बड़े हुए. अनुपम अपने परिवार को साथ लेकर चलते हैं.
578 करोड़ रुपये की नेटवर्थ
अभिनेता की नेटवर्थ की बात करें तो एक्टर के पास करीब 578 करोड़ रुपये के संपत्ति है. अनुपम ने बताया कि वो चाहे तो कई घर खरीद सकते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं करते. आज भी एक्टर किराए के मकान में रहते हैं. अनुपम ने बताया कि उन्होंने मन की शांति के लिए ऐसा किया है. अनुपम ने बताया कि उनके लिए शांति और रिश्ते पैसों से कहीं ज्यादा हैं और यही सोच उन्हें बहुत खुशी देती है.
वाइफ की तारीफ करते दिखे- अनुपम
इस दौरान अनुपम ने अपनी वाइफ किरण की भी खूब तारीफ की है. उन्होंने कहा मैं अपनी वाइफ का भी बहुत सम्मान करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझसे कभी नहीं पूछा कि मैं अपने भाई के लिए इतना क्यों करता हूं. एक्टर ने अपने भाई के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उनके सभी खर्चों के लिए चेक साइन कर देता हूं. साथ ही मैंने अपने मैनेजर से बोल रखा है कि वो इस बारे में कोई सवाल ना करें.
अनुपम का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर अनुपम के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले एक्टर को फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में देखा गया था. हालांकि, इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद अब अनुपम रवींद्रनाथ टैगोर की बायोपिक में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- ’40 सालों से ज्यादा…’, Pankaj Dheer के निधन से टूटे Puneet Issar, लिखी ये बात
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
13 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
16 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
16 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
18 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
18 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines