हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anupam Kher Injured: फिल्म ‘विजय 69’ के सेट पर घायल हुए अनुपम खेर, एक्टर ने पोस्ट कर दी जानकारी

विज्ञापन
Anupam Kher Injured

Anupam Kher Injured: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही अभिनेता पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपडेट करते रहते हैं।

इन दिनों एक्टर अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘विजय 69’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, अब अभिनेता ने एक पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म ‘विजय 69’ के सेट पर चोट लगने से वो घायल हो गए हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट कर दी जानकारी

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि- “आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल विजय 69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी।”

विज्ञापन

एक्टर ने लिखा ये कैप्शन

“दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्होंने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों पर भी स्लिंग लगाई थी तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया।” अनुपम ने आगे कहा कि “पर वैसे अगर थोड़ा ज़ोर से खांसता हूं तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है, फोटो में मुस्कुराने की कोशिश रियल है! शूटिंग कुछ दिनों के बाद जारी होगी।”

विज्ञापन

इतना ही नहीं बल्कि एक्टर ने आगे लिखा कि- ” वैसे मां ने सुना तो बोली “और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नजर लग गई!” मैंने जवाब दिया “ मां! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले।” मां झापड़ मारते मारते रुक गई! “ वहीं, अनुपम ने पोस्ट में हैशटैग-हेयरलाइन फ्रैक्चर, मैं ठीक हूं और दुलारी रॉक्स भी एड किया है।

स्माइल करते हुए अनुपम ने शेयर किया फोटो

बता दें कि अनुपम खेर ने जो फोटो पोस्ट किया है, उसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट कलर की शर्ट और पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्टर ने ब्लैक कलर की स्लिंग भी पहनी है और उनके हाथ में एक बॉल नजर आ रही है। अनुपम कैमरे के लिए पोज देते हुए स्माइल कर रहे हैं।

विज्ञापन

सेक्सजेनरियन इंसान की लाइफ पर बेस्ड है फिल्म की कहानी

बताते चलें कि इस महीने के शुरू में ही अनुपम ने अपनी नई फिल्म ‘विजय 69’ की अनाउंसमेंट की थी। वहीं, इस फिल्म की कहानी एक सेक्सजेनरियन इंसान की लाइफ की कहानी है, जिसे अनुपम ने निभाया है जो 69 साल की उम्र में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola