Anupam Kher on Sunny Deol: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) इस समय भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सनी देओल, अमीषा पटेल (Amessha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की फिल्म ने एक बार फिर सूखे पड़े बॉलीवुड में जान फूक दी और दर्शकों को वापस सिनेमाघरों तक लाया। फिल्म ने अपनी रिलीज के 4 दिनों के अंदर ही 200 करोड़ की कमाई कर ली थी। नहीं 7वें दिन फिल्म 300 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। बड़ी संख्या में इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल को देखने के लिए जा रहे हैं। रिलीज के 7वें दिन फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है।
कई थिएटर्स में टिकट्स भी नहीं मिल पा रही है। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों जैसे वरुण धवन (Varun Dhawan), कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan), सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan) के अलावा कई कलाकारों ने फिल्म की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर अपनी रिएक्शन्स भी साझा किए।
यह भी पढ़ें: क्या ‘तारा सिंह’ से बदला लेगा ‘Jawan’? शाहरुख खान की ‘Pathaan’ का ‘Gadar 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
Anupam Kher ने दिया Gadar 2 का रिव्यू
इसी बीच अनुपम खेर (Anupam Kher) ने 32 साल बाद मुंबई के Gaiety Galaxy थिएटर में जाके फिल्म देखी है और अपना रिव्यू भी दिया। एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर थिएटर से एक वीडियो और फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि ‘अभी बांद्रा के गेयटी/गैलेक्सी थिएटर में #Gadar2 देखी। पिछली बार मैं इस सिंगल स्क्रीन थिएटर में अपनी फिल्म #Hum के प्रीमियर के लिए गया था’।
एक्टर आगे लिखते हैं ‘#Gadar2 न केवल स्क्रीन पर कलाकारों द्वारा बल्कि थिएटर में दर्शकों द्वारा भी महसूस की गई भावनाओं की सुनामी है। ये आपको एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाती है। ये आपको एक गौरवान्वित भारतीय होने का मतलब समझाती है। असल में ये हमारे देश की बहुसंस्कृति/बहुधर्म पहलू को मनाने वाली फिल्म है। ये बेहद अच्छी है। फिल्म के हर डायलॉग पर भीड़ जोर-जोर से चिल्लाने लगती है’।
Sunny Deol के लिए एक्टर ने कही ये बात
साथ ही उन्होंने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा कि ‘@iamsunnydeol अब एक्टर नहीं हैं। वे अपने आप में एक इंडस्ट्री बन चुके हैं’। @iutkarsharma अपने किरदार के साथ शानदार नदर आए। पाक जनरल के रूप में @manishwadhwa शानदार हैं। सिनेमा हॉल में मुझे इस आनंदमय सफर पर ले जाने के लिए @Anilsharma_dir आपका धन्यवाद। जय हो!’।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines