Anupam Kher CA PATHAK SAAB Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अनुपम अक्सर अपने फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस वक्त एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, एक्टर के बेहद करीबी का निधन हो गया है। अपने करीबी के निधन से अनुपम बेहद दुखी हैं। अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस खबर को नम आंखों से शेयर किया है। साथ ही बेहद इमोशनल नोट भी शेयर किया है। एक्टर के फैंस उनके करीबी के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
वीडियो पोस्ट करके दी जानकारी
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेता बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुपम ने इसके कैप्शन में लिखा है कि पाठक साहब द ग्रेट: आप सब पाठक साहब को नहीं जानते। पाठक साहब बीते 40 सालों से मेरे चार्टर्ड एकाउंटेंट थे, लेकिन कल उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
अनुपम ने लिखा ये कैप्शन?
अनुपम ने आगे लिखा कि पाठक साहब के चले जाने से मेरे लिए एक युग का अंत हुआ है। युग- ईमानदारी का, सादगी का, अनुशासन का और कामयाब होकर ऐसा कैसे रहा जा सकता है ये मुझे पाठक साहब ने ही सिखाया है। अनुपम ने लिखा कि और भी बहुत सारी बातें हैं और लंबा वीडियो है, लेकिन इसे अंत तक देखने की कोशिश करिए। It is my tribute to him! Thank you #PathakSaab for all the teachings. Free of cost! I will miss you and your scoldings! Om Shanti!
यूजर्स ने भी दी श्रद्धांजलि
अनुपम का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस भी बेहद भावुक हो गए हैं। एक यूजर ने अभिनेता के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत दुख की बात है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। तीसरे यूजर ने लिखा कि पाठक साहब की जय हो, ओम शांति। एक और यूजर ने लिखा कि नमन। हर कोई पाठक साहब को श्रद्धांजलि दे रहा है।
बेहद भावुक हैं अनुपम खेर
अनुपम का वीडियो देखकर कोई भी भावुक हो सकता है। अभिनेता के इस वीडियो से साफ समझ आ रहा है कि वो पाठक साहब के बेहद करीब थे और उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। ना सिर्फ अनुपम खेर बल्कि हर किसी के दिल के करीबी इंसान का इस दुनिया से जाना सच में बहुत दर्दनाक होता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: कब-कहां और कैसे देखें ग्रैंड फिनाले? कैसी है ट्रॉफी और टॉप 5 में सबसे नीचे कौन?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines