Tamannah Bhatia-Nora Fatehi Entry Ban in Concert: हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही के स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर एक नई विवाद की शुरुआत हो गई है। भारत के तीन दिग्गज गायकों के विरोध के बाद पूरा विवाद शुरू हुआ है। दरअसल गायकों ने एक कार्यक्रम में इन दोनों सितारों की परफॉर्मेंस को लेकर अपना विरोध जताया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
दिग्गज सिंगर्स ने किया एक्ट्रेसेस का विरोध
भारत के जाने-माने सिंगर्स अनूप जलोटा, शंकर महादेवन और हरिहरन ने ‘त्रिवेणी’ नाम के इस संगीत कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही को मंच पर लाने के खिलाफ वीटो कर दिया है। जी हां कार्यक्रम के आयोजकों ने इन दोनों कलाकारों को इवेंट के आकर्षण के तौर पर इन्वाइट किया था, ताकि कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाया जा सके लेकिन इन दिग्गज गायकों ने इस पर अपनी असहमति जाहिर की।
नए साल पर होना है कार्यक्रम
इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आई है कि ये कार्यक्रम नए साल की पूर्व संध्या पर अहमदाबाद, दिल्ली और इंदौर में आयोजित होने वाला है। इसमें भारतीय संगीत के तीन बड़े सितारे अनूप जलोटा, शंकर महादेवन और हरिहरन अपनी गायकी से ऑडियंस का दिल जीतने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
हालांकि जब इन गायकों को बताया गया कि तमन्ना और नोरा को भी इस संगीत कार्यक्रम में शामिल किया गया है, तो इन तीनों गायकों ने कार्यक्रम आयोजकों से इसे लेकर विरोध जारी किया।
आयोजकों ने स्वीकार की गलती
शो के आयोजकों ने इस मामले में अपनी गलती मान ली है। उनका कहना है कि उन्होंने तमन्ना भाटिया और नोरा फतेही से संपर्क किया था, लेकिन इन गायकों के विरोध के बाद अब ये मामला और भी दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 BO Collection: ‘पुष्पा 2’ की बॉक्स ऑफिस पर ‘दहाड़’, शनिवार को कमाई 100 करोड़ के पार
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines