Salman Khan Death Threat: सलमान खान को लेकर इस वक्त ये बहस छिड़ी हुई है कि उन्हें बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए या नहीं। अब तक कई लोगों ने भाईजान को सलाह दी है कि अपनी जान बचाने के लिए वो हार मान लें और लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर उनसे माफी मांग लें। हालांकि, एक्टर और उनका परिवार अभी भी इस बात के खिलाफ है। हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) की तरफ से ये बयान आया था कि सलमान ने किसी हिरण को नहीं मारा है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को मिली सलाह
अब एक्टर और उनके पिता ये ही मानने को तैयार नहीं हैं कि उनके हाथों काले हिरण का शिकार हुआ है और दूसरी तरफ बिश्नोई उस काले हिरण के कत्ल का बदला लेना चाहता है। कुछ ही दिन पहले सलमान खान के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उनकी हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट के मुताबिक, बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी को इसलिए मारा क्योंकि वो सलमान का साथ दे रहे थे। अब कई लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि बाबा सिद्दीकी की हत्या सलमान और बिश्नोई की दुश्मनी के चलते कर दी गई है।
अनूप जलोटा ने सलमान खान से की माफी मांगने की रिक्वेस्ट
अब इस मामले पर मशहूर गायक और संगीतकार अनूप जलोटा (Anup Jalota) का बयान सामने आ गया है। उन्होंने अब सलमान खान को एक खास सलाह दी है। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने सलमान खान को कहा है कि वो बिश्नोई समाज से माफी मांग लें। उनका कहना है कि सलमान ने हिरण को मारा या नहीं मारा ये अलग मामला है, लेकिन इसे सुलझाने के लिए उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए। सिंगर ने अपने बयान में कहा, ‘जो कुछ भी हुआ, इन चीजों को पीछे रखकर ये सोचिए कि उस कारण से आज सलमान खान के दोस्त को भी कुर्बानी देनी पड़ी है। बाबा सिद्दीकी को अपनी जान गवानी पड़ी है।’
यह भी पढ़ें: एक झटके में Vivian Dsena के खिलाफ हुआ पूरा घर? टास्क में सामने आया कौन अपना, कौन पराया?
बिश्नोई से माफी मांगने पर सुरक्षित हो जाएंगे सलमान
अनूप जलोटा ने आगे कहा, ‘यहां तक मामला जब पहुंच जाए तो इसको हमेशा शांत करना ही उचित होता है। सलमान खान को मेरी एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है, इससे आपके आस-पास के और लोग सुरक्षित हो जाएंगे, आप भी सुरक्षित हो जाएंगे। आप आइए उनके मंदिर में और वहां आकर माफी मांग कर जाइए। अगर वहां माफी मांगेंगे तो आपको माफ कर दिया जाएगा। सलमान खान को जरूर जाना चाहिए, अगर वो आगे अपने जीवन को आराम से गुजारना चाहते हैं, सुरक्षित गुजारना चाहिए।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
35 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines