Anunay Sood Death: फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 की उम्र में निधन हो गया है. अनुनय के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है. अनुनय के निधन की खबर से उनके फैंस भी शॉक्ड हैं. किसी को नहीं पता था कि इतनी कम उम्र में अनुनय दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे. अनुनय की लास्ट पोस्ट लास वेगास की थी, जिससे पता चलता है कि वो निधन से पहले लास वेगास में थे.
ट्रैवल की दुनिया के स्टार थे अनुनय
अनुनय के इंस्टाग्राम पर 12 लाख फॉलोअर्स थे. वहीं उन्हें ट्रैवल की दुनिया का सुपरस्टार भी कहा जाता था. वो अक्सर अपने वीडियोज में यूजर्स को ट्रिप की टिप्स भी देते नजर आते थे. अनुनय के निधन की खबर को परिवार ने अनुनय के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर भी अनुनय के निधन की खबर जोरों-शोरों से वायरल हो गई है. वहीं अनुनय के परिवार के पोस्ट पर अनुनय के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मशहूर इंफ्लूएंसर की होटल में खाने के दौरान मौत, दम घुटने से गई जान
परिवार ने पोस्ट की शेयर
अनुनय के परिवार ने पोस्ट में लिखा, ‘हमें अपने अनुनय सूद के निधन की खबर अत्यंत दुख के साथ शेयर करनी पड़ रही है. इस मुश्किल समय में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप सहानुभूति दिखाएं और हमारी निजता का सम्मान करें. कृपया घर के बाहर भीड़ न लगाएं. अनुनय के परिवार और करीबी लोगों को अपनी दुआओं और शुभकामनाओं में याद रखें. ईश्वर अनुनय सूद की आत्मा को शांति दे.’
यह भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर की मौत का वीडियो वायरल, मरने से पहले वीडियो शेयर कर लिखी थी ये बात
कौन थे अनुनय सूद?
बता दें इंस्टाग्राम के साथ-साथ अनुनय यूट्यूब की दुनिया के भी स्टार थे. यूट्यूब पर उनके 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे. अनुनय अपनी ट्रिप्स के व्लॉग्स और रील्स अपने फैंस के साथ शेयर करते थे. साल 2022, 2023 और 2024 में अनुनय सूद फोर्ब्स इंडिया की 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में भी शामिल हुए थे. वहीं फोर्ब्स के बायो में अनुनय को दुबई का फोटोग्राफर भी बताया गया है. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोग्राफी स्किल्स को भी खूब लाइमलाइट मिली.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines