Anuj Thakur Death: टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के अचानक हुए निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी शॉक्ड रह गए हैं. वहीं एक्टर के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनर ने उनके निधन का कारण भी बताया है. रात में सोते हुए अनुज ठाकुर को दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया. एक्टर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अनुज ठाकुर ने अपने जिगरी दोस्त अनुज ठाकुर के निधन की जानकारी शेयर करते हुए दुख भी जताया है. रूपेश सोनर ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुज ठाकुर के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है.
दोस्त ने दी जानकारी
रूपेश सोनर ने अनुज ठाकुर के निधन की जानकारी देते हुए कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि तुम हमारे बीच नहीं हो. तुम मेरे दोस्त नहीं मेरे भाई जैसे थे. हमने साथ में कई प्रोजेक्ट्स करने का प्लान किया था. तुम हमेशा याद आओगे. इस खबर को स्वीकारना काफी मुश्किल है. भाई तुम हमेशा याद आओगे. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले.’ वहीं रूपेश ने ये भी बताया कि अनुज ठाकुर का निधन नींद में सोते हुए दौरा पड़ने से हुआ है. अनुज ठाकुर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
दोस्त के जाने का लगा सदमा
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रूपेश सोनर ने अनुज ठाकुर के निधन पर अफसोस जताया. वहीं उन्होंने उनके निधन के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अनुज को साल 2008 से जानते थे. निधन से 10 दिन पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी. साथ ही उन्होंने बताया कि वो जैसे 2008 में थे, अभी भी वो ऐसे ही थे. रूपेश ने ये भी बताया कि उनके निधन की जानकारी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थी, जिसके बाद वो खुद भी सदमे में आ गए थे और उन्हें विश्ववास ही नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा; सोशल मीडिया पर शेयर की दुखद खबर
इन सीरियल्स में किया काम
वहीं उनके दोस्त रूपेश ने निधन के बारे में बात करते हुए बताया कि अनुज हमेशा सुबह उठते थे और जॉगिंग पर जाते थे. लेकिन उस दिन अलार्म तो बजा लेकिन वो नहीं उठे. जिसके बाद उनकी मां उनके कमरे में गईं और उन्हें वहां मृत पाया. बता दें अनुज ठाकुर का पहला शो ‘बंधन सात जन्मों का’ था. इस शो से ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की थी. इसके साथ ही एक्टर ‘धूम मचाओ धूम’, ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा’ और ‘महिसागर’ जैसे सीरियल्स शामिल थे.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines