Anubhav Singh Bassi Show Cancelled: स्टैंडअप कॉमेडियन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब कॉमेडी के कंटेंट को लेकर काफी विवाद चल रहा है। हाल ही में समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s got Latent) के मंच पर जो कुछ हुआ, उसके बाद उनकी और शो के गेस्ट रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) की बैंड बज गई है। इन लोगों के खिलाफ न सिर्फ धड़ाधड़ मामले दर्ज हो रहे हैं, बल्कि इन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
लखनऊ में अनुभव सिंह बस्सी का शो रद्द
अभी तक ये मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक और मशहूर कॉमेडियन को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के शो पर भी अब बवाल मच गया है। उनका लखनऊ में होने वाला शो भी कैंसिल कर दिया गया। 15 फरवरी को लखनऊ में अनुभव सिंह बस्सी का दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे परफॉरमेंस था। हालांकि, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन अपर्णा यादव के डीजीपी प्रशांत कुमार को लिखे लेटर के बाद इस शो को कैंसिल कर दिया गया। इसे रद्द करने की वजह कंटेंट को बताया जा रहा है।
क्या है अनुभव सिंह बस्सी का शो कैंसिल होने का कारण?
दरअसल, उनके शो में अश्लीलता और अभद्र भाषा पर सवाल उठाए गए थे। बताया जा रहा है कि ये कदम इसलिए भी लिया गया है, क्योंकि हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के एक विवादित बयान से माहौल काफी गर्म चल रहा है। इस लेटर में अपर्णा यादव ने कहा है कि अनुभव सिंह बस्सी के यूट्यूब चैनल पर देखे गए उनके पिछले शो से पता चला है कि वो अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। तो ऐसे में डीजीपी से कहा गया कि ये सुनिश्चित करें कि इस प्रोग्राम में महिलाओं पर न तो कोई गलत शब्द कहे जाएंगे और न ही कोई गलत टिप्पणी की जाएगी। साथ ही ये भी रिक्वेस्ट की गई कि अगर हो सके तो शो रद्द कर दिया जाए। साथ ही फ्यूचर में उन्हें इसकी अनुमति न मिले।
यह भी पढ़ें: Bollywood की 3 एक्ट्रेसेस हुईं प्रेग्नेंट, एक के बाद एक सुनाई देंगी गुड न्यूज
मुनव्वर फारूकी भी मजाक के चक्कर में पहुंच गए थे जेल
अब कॉमेडियंस के जिस तरह से शो कैंसिल हो रहे हैं, वो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि इनका करियर डगमगा सकता है। अक्सर कॉमेडी पर बवाल हो जाता है। इनसे पहले मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी अपने शोज के चलते जेल की हवा खा चुके हैं। कॉमेडी करते हुए कई बार आर्टिस्ट लाइन क्रॉस कर जाते हैं और फिर बवाल हो जाता है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उसका असर अनुभव सिंह बस्सी के शो पर भी देखने को मिला।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines