Anubhav Singh Bassi Dating Rumor: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। सोशल मीडिया पर एक ‘Reddit’ पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि बस्सी इन दिनों इनफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) को डेट कर रहे हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि हाल फिलहाल में बस्सी और कुशा गोवा गए थे। वहां उनकी नजदीकियां देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की कुंडली में बैठे हैं राहु-शनि, ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, बताया कैसा रहेगा आने वाला समय?
कौन हैं कुशा कपिला?
कुशा कपिला इनफ्लुएंसर होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर रह चुकी हैं। उन्हें ‘साउथ दिल्ली गर्ल्स मॉकरी’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद कुशा ने बॉलीवुड में एंट्री ली। बता दें कि कुशा कपिला एक बार फिर चर्चा में तब आईं जब पिछले साल 2023 में उन्होंने अपने पूर्व पति जोरावर आहलूवालिया से तलाक की घोषणा की थी। इसके बाद से वो लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
बस्सी की है तगड़ी फैन फॉलोइंग
जाहिर है कि कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी स्टैंड-अप कॉमेडी के लाखों दीवाने हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 5 मिलियन के आसपास सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा बस्सी अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवा चुके हैं। उन्हें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। इस डेब्यू फिल्म में बस्सी, रणबीर के दोस्त के किरदार में दिखाई दिए थे।
Ok guys, so a very close source has confirmed these two are dating 😍
by inInstaCelebsGossip
रेडिट पोस्ट पर नहीं दी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि अनुभव सिंह बस्सी और कुशा कपिला के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं कुशा कपिला की बात करें तो बस्सी से पहले उनका नाम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि उस दौरान इन खबरों को एक्ट्रेस ने महज अफवाह बता दिया था।
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
21 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines