Anu Kapoor Health Update: बीते दिन गुरुवार यानी 26 जनवरी को पॉपुलर एक्टर अनु कपूर को हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। बता दें कि अभी उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अनु एक एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं।
हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने दिया अपडेट
अनु कपूर की हेल्थ को लेकर सर गंगा राम हॉस्पिटल के मैनेजमेंट की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज किया गया, जिसमें बताया गया है कि अनु को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट किया गया है और उनका इलाज कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशांत वट्टल कर रहे हैं। अभी उनकी हालत स्थिर हैं वह ठीक हो रहे है। इसके साथ ही जब फैंस ने ये खबर सुनी तो सब चिंता में आ गए, लेकिन अब उनके फैंस अनु की तबीयत जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
और पढ़िए –Pathan box office updates: बनाया रिकॉर्ड, दूसरे दिन ग्रॉस कलेक्शन पहुंची 100 करोड़ के पार
40 साल के करियर में 100 से अधिक फिल्मों में किया काम
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सबके चहेते अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था और उनका असली नाम अनिल कपूर था। जब अपने पिता की थिएटर कंपनी में वह शामिल हुए तो उनका नाम अनु कपूर रख दिया गया। अनु एक एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं।
इसके साथ ही उन्होंने अपने 40 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘काला पत्थर’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘उत्सव’ से मिली और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनु ने ‘तेजाब’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘राम लखन’, ‘सात खून माफ’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
और पढ़िए–Shehnaaz Gill Birthday: अपने बर्थडे पर शहनाज ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोली- मैं..
अनु के साथ हुई थी ठगी
बता दें कि एक बार अनु ने गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा किया था, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपए दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। साथ ही अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल भी मांगी थी और यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपए का चूना लगा था। हालांकि, पुलिस की मदद से उन्हें 3.8 लाख रुपए वापस मिल गए थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
50 mins ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
11 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
11 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines