Actresses Not Survive In Industry: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जो किसी का करियर बना भी सकती है और उसको खत्म भी कर सकती है। इंडस्ट्री में आज भी कई कलाकार ऐसे हैं, जो कई फिल्मों में काम तो कर चुके हैं, लेकिन आज भी अपनी किस्मत चमकने का वेट कर रहे हैं। ऐसी ही कई एक्ट्रेसेस भी हैं। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिट और सुपरहिट फिल्मों से की थी, लेकिन समय के साथ-साथ उनका करियर आगे बढ़ने की जगह खत्म होता चला गया और अब वा इंडस्ट्री में या इंडस्ट्री से बाहर गुमनामी की दुनिया में जी रहीं हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal)
साल 1990 में रिलीज हुई ‘आशिकी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनु अग्रवाल इसी फिल्म से छा गई थीं। इस फिल्म ने रातों-रातों उनको सुपरस्टार बना दिया था, लेकिन इस फिल्म के बाद उनका एक भयानक एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद उनका करियर कभी उठ नहीं पाया और वो गुमनामी में कहीं खो गईं।
उदिता गोस्वामी (Udita Goswami)
साल 2004 में फिल्म ‘पाप’ से अपना धमाकेदार बॉलीवुड में डेब्यू देने वाली उदिता गोस्वामी ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना दिया था, लेकिन इस फिल्म के बाद उनका करियर इंडस्ट्री में कुछ खास चल नहीं पाया। वहीं, अब उदिता बॉलीवुड की दुनिया से गायब सी हो गई हैं।
किम शर्मा (Kim Sharma)
साल 2000 में बिग बी और किंग खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में कदम रखे वाली किम शर्मा ने भी बाद में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका जादू दर्शकों को पर कुछ चल नहीं पाया। वो आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन कम फिल्मों में नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हम बच्चा पैदा करना चाहते थे…’ Kareena Kapoor ने इस वजह से की Saif Ali Khan से शादी
भूमिका चावला (Bhumika Chawla)
साल 2003 में आई सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ पहचान बनाने वाली भूमिका चावला का नाम भी लिस्ट में शामिल है, जिनका बॉलीवुड में सिक्का चल नहीं पाया। वो इंडस्ट्री में एक्टिव तो हैं, लेकिन साइड रोल्स में। हाल में एक्ट्रेस ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में नजर आई थीं।
स्नेहा उल्लाल (Sneha Ullal)
साल 2005 में सलमान खान की फिल्म ‘लकी’ से डेब्यू करने वाली स्नेहा उलाल भी ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाईं। अब वो फिल्मी दुनिया से एकदम गायब ही हो गई हैं। (Actresses Not Survive In Industry)
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines