Hollywood Cursed Movie: हॉलीवुड (Hollywood Horror Movie) से लेकर बॉलीवुड तक में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जिनकी कहानी बहुत ही ज्यादा वियर्ड है। बहुत सी ऐसी हॉरर हॉलीवुड मूवी हैं जिनकी कहानी देख रुह कांप जाती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी फिल्म के बारे में सुना है जिसे देखने से कई लोगों की मौत हो गई। एक बार नहीं बल्कि 3 बार फिल्म की स्क्रीनिंग हुई और तीनों बार अजीब हादसे हुए। हमें पता है इस बात को सुन आप खौफ से भर गए होंगे, लेकिन जो सच है वो सच है। आप भी सोच रहे होंगे की ऐसी कौन सी फिल्म है, दरअसल उसका नाम है ‘एंट्रम’ (Antrum cursed movie) जो एक हॉरर मूवी है।
कैसे बनी वो फिल्म
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इस फिल्म के बारे में बताया जा रहा है। जब पूछा गया कि क्या कोई ऐसी फिल्म है जिसे देखकर 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस पर जवाब में कहा जाता है हां ऐसी एक फिल्म है एंट्रम जिसके बारे में किसी को नहीं पता कि वो कब और कैसे बनी थी। 1979 में एक फिल्म फेस्ट में वो मूवी दिखाने लगे जिसे देखने के बाद ऑडियंस और स्टाफ मेंबर ऑन द स्पॉट मर गए। किसी को समझ नहीं आया कि ये क्या हुआ तो मूवी को वहां पर स्टॉप कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य की जिंदगी अरबाज खान जैसी, 2 संयोग जो दे रहे बड़े हिंट
हुआ एक वियर्ड हादसा
फिल्म की 1989 में फिर से स्क्रीनिंग हुई और उसमें अचानक से सिनेमाघर में आग लग गई। इस हादसे में 56 लोग मर गए लेकिन फिल्म की रील सेफ रही। ये बहुत ही वियर्ड था क्योंकि जब भी सिनेमाघर में आग लगती है तो सबसे पहले स्क्रीनिंग रूम में लगती है। लेकिन यहां पर ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। इस वजह से ये फिल्म कुछ सालों के लिए स्टॉप हो गई।
लोगों को दिखने लगी अजीब परछाइयां
साल 1993 में एक बार फिर से इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई और उस समय थिएटर में जो लोग देखने के लिए आए थे उन्हें अजीब सी चीजें महसूस हुई। कुछ अजीब दिखने लगा और अजीब आवाजें आने लगी। लोग वहां से भागने लगे तो अचानक से सिनेमाघर के दरवाजे अपने आप ही बंद हो गए। भगदड़ में फिर से कुछ लोग मर गए। टोटल 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तो इस मूवी को शापित फिल्म का टैग दिया गया, जो उसके बाद अभी तक नहीं चली।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra की दोनों पूर्व पत्नियां कौन? दूसरी से क्यों हुआ था तलाक?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines