मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सबसे चर्चित और लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। अपनी ब्यूटी से वो सबके दिलों पर राज करती हैं। मगर इन दिनों वो काफी परेशान हैं खुद को ऋषभ पंत के साथ जोड़े जाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
क्रिकेटर के साथ चल रहे विवादों के अलावा अब वो एक वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिसे लेकर कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहें हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं। दरअसल, ईरान में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर उर्वशी ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में उन्होंने अपने बाल कटवाकर उन महिलाओं का समर्थन किया है, जो हिजाब के विरोध में अपनी आवाज उठा रही हैं और अपने बालों को कटवा रही हैं।
अभी पढ़ें – Drishyam 2 Trailer: 7 साल बाद फिर खुल रही है मर्डर मिस्ट्री की फाइल, अब क्या करेगा विजय सालगांवकर?
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि उर्वशी बैठी हुई हैं और एक शक्स उनके बाल काट रहा है। आपको बता दें कि ईरान में इन दिनों महिलाएं हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। यहां अब तक दो महिलाओं को मार दिया गया है क्योंकि उन्होंने हिजाब पहनने से इंकार कर दिया था। अब इसके विरोध में कई अन्य देशों में महिलाएं एंटी हिजाब का समर्थन करते हुए अपने बाल कटवा रही हैं।
वहीं उर्वशी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें वो कह रही हैं कि- “मैंने अपने बाल कटवा दिए। मैं ईरानी महिलाओं और उन लड़कियों के सपोर्ट में बाल कटवा रही हूं, जिन्हें महसा अमिनी के निधन का विरोध करने पर प्रोटेस्ट में मार दिया गया है और उत्तराखंड की 19 साल की अंकिता भंडारी के लिए।”
उर्वशी ने आगे लिखा, “दुनियाभर की महिलाएं एक जुट होकर अपने बाल कटवाकर ईरानी सरकार के खिलाफ विरोध कर रही हैं। महिलाओं की इज्जत कीजिए। बालों को महिलाओं की खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। पब्लिक में अपने बाल काटकर महिलाएं ये दिखा रही हैं कि वो सोसाइटी के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की परवाह नहीं करती हैं और वो इसका फैसला किसी को नहीं लेने देंगी कि उन्हें कैसे ड्रेसअप होना है, कैसे बिहेव करना है और कैसे जीना है।”
अभी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने भरी भीड़ में किया ‘सामी सामी’ डांस, यूजर बोला- ‘बस कर दो दीदी’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, “महिलाएं जब किसी एक महिला के मुद्दे को पूरी नारी जाति का मुद्दा मानने लगती हैं। तब फेमिनिज्म की एक नई शक्ति दिखेगी।” अब उर्वशी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उर्वशी के इस स्टेप की सराहना कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा- ‘शानदार कदम।’ जबकि दूसरे ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- ‘भारत की महिलाओं के लिए भी कुछ कर ले पहले, ईरान का खुद का मसला है ये।’
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
18 mins agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines