Anshula Kapoor-Rohan Thakkar Wedding Date: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने वाली हैं. कपल 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगा. इसकी जानकारी खुद बोनी कपूर ने दी है. कपल की शादी की डेट आते ही फैंस बेहद खुश हो गए हैं और बेसब्री से 6 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं.
अंशुला कपूर की शादी
जानकारी की मानें तो अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी एक प्राइवेट फंक्शन होगी. होने वाली दुल्हन यानी अंशुला के पिता ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि ये शादी दो परिवारों का मिलन होगी और इसे एक ही दिन में पूरा किया जाएगा. बोनी कपूर ने आईडब्ल्यूएमबीज को बताया कि ये शादी एक निजी समारोह है.
कॉकटेल पार्टी भी होगी
इसके बाद जानकारी मिली है कि शादी समारोह के बाद भी जश्न जारी रहेगा और शादी के बाद कॉकटेल पार्टी भी होगी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल होने की उम्मीद है. जानकारी मिली है कि इस इवेंट के लिए मेहमानों को मॉर्डन इंडियन ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कहा गया है.
सोशल मीडिया पर छाई फोटोज
बता दें कि अंशुला कपूर की शादी की रस्में 21 जून को रोहन के परिवार द्वारा आयोजित माता की चौकी से शुरू हुईं. परिवार के सदस्य संजय कपूर, महीप कपूर, सुनीता कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस समारोह में शामिल हुए. समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए थे.
अर्जुन कपूर ने भी शेयर किया पोस्ट
इसके बाद वीडियो शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा कि देवी के आशीर्वाद, प्यार और शादी तक चलने वाले फंक्शन की शाम. इसके अलावा अर्जुन कपूर ने अपनी बहन के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा कि अंश, अभी तो बस शुरुआत है, एक शाम ही बीती है और मुझे पहले से ही पता है कि समय कितनी जल्दी बीत जाएगा. आप दोनों के लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं. जश्न शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Netflix पर ट्रेंड करने वाली वो फिल्में, जिन्होंने Dhurandhar 2 को दिखाई आंखें
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
3 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
3 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
5 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
23 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines