Anshula Kapoor-Rohan Thakkar Engagement Photos: बॉलीवुड के फेमस कपूर परिवार के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है. उनके घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. अंशुला कपूर दुल्हनिया बनने वाली हैं. लेकिन, इससे पहले उनकी सगाई का फंक्शन बीती शाम आयोजित किया गया था. 2 अक्टूबर को उनकी प्राइवेट इंगेजमेंट की गई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। ऐसे में अब इस फंक्शन की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं.
अंशुला कपूर ने अपनी सगाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में होने वाले दुल्हनिया अंशुला सजी-धजी बेहद ही प्यारी लग रही हैं. अंशुला और रोहन की सगाई गुजराती रीति-रिवाज ‘गोर धाना’ से हुई.
अंशुला की सगाई सेरेमनी का फंक्शन बोनी कपूर के बांद्रा स्थित आलीशान बंगले में आयोजित किया गया था. खुशी के इन लम्हों को सेलिब्रेट करने के लिए भाई अर्जुन कपूर और परिवार के साथ करीबी दोस्त पहुंचे थे.
इस दौरान पूरे कपूर खानदान को देखा गया. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में खुशी और भावुक दोनों पलों को ही देखा जा सकता है.
फोटोज में अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर, बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ ही पिता बोनी कपूर संग नजर आ रही हैं. वहीं कपूर परिवार और कुछ दोस्त एक फ्रेम में भी नजर आए.
अंशुला की सगाई में सबसे खास बात तो ये रही है कि वह अपनी मां की फोटो के साथ नजर आईं. वह मां की फोटो के साथ पोज देती दिखीं. इतना ही नहीं, उनके लिए एक स्पेशल सीट पर रिजर्व की.
इसके साथ ही एक और दिलचस्प बात ये भी रही कि अर्जुन कपूर ने अपने होने वाले बहनोई का तिलक किया. इस दौरान अंशुला के चेहरे पर सगाई और शादी का ग्लो साफ तौर से देखने के लिए मिला.
उन्होंने फोटोज शेयर कर कैप्शन भी लिखा, ’02/10/2025 ये सिर्फ हमारा गोर धाना नहीं था. यह प्यार का एहसास था जो हर छोटे-से-छोटे पल में झलक रहा था. रोहन हमेशा कहते हैं-ऑलवेज एंड फॉरएवर.’
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
3 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
6 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
7 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
8 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
8 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
9 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines