Matthew Perry Death: बीते साल यानी 28 अक्टूबर 2023 को फ्रेंड्स एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हो गया था। मैथ्यू के यूं अचानक चले जाने से एक्टर का परिवार और फैंस ही नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री सदमे में आ गई। किसी को भी मैथ्यू के निधन की खबर पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन ये एक ऐसा सच था, जिसे हर किसी को ना चाहते हुए भी स्वीकार करना पड़ा।
मशहूर एक्ट्रेस का नाम शामिल
गौरतलब है कि अभिनेता लॉस एंजिल्स-एरिया के उनके घर में जकूजी में मृत मिले थे। इस मामले की अभी भी जांच जारी है और पिछले महीने इन टच की रिपोर्ट में कहा गया कि अधिकारियों ने इस मामले में एक मशहूर फीमेल का आईफोन और एक लैपटॉप जब्त किया है। साथ ही उससे पूछताछ के लिए भी उसे लेकर आए हैं।
पुलिस कर रही जांच
हालांकि एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने आउटलेट को बताया कि पुलिस अक्टूबर से ही मैथ्यू के हत्यारे की तलाश में है। इस मामले में सूत्र का कहना है कि फ्रेंड्स अभिनेता मैथ्यू जिनका 54 साल की उम्र में उनके हॉट टब में निधन हो गया, था उन्होंने अपने करियल के दौरान एक फेमस महिला का अपना दोस्त बनाया था। 25 जून को इस सेलिब्रिटी की पहचान की गई जो पुलिस पूछताछ में अधिकारियों का सहयोग कर रही है।
कौन हैं ये सेलिब्रिटी महिला?
अगर इस फेमस महिला के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स का कहना है कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि अभिनेता चार्ली शीन की पूर्व पत्नी यानी 46 साल की अभिनेत्री ब्रुक मुलर हैं। जानकारी है कि जब पुलिस पूछताछ के लिए उनके घर गई, तो कथित तौर पर वो पूरी तरह से सदमे में थी और उन्हें किसी भी सर्च वारंट और पुलिस की जांच का अंदाजा नहीं था।
नशीली दवाओं के ओवरडोज से हुई मैथ्यू की मौत
इस मामले में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि अभी ये कहना मुश्किल है कि ब्रुक म्यूएलर की मैथ्यू की मौत के मामले में क्या भूमिका है, लेकिन वो इस बात पर अड़ी है कि उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि मैथ्यू पेरी की मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज की वजह से हुई है।
‘फ्रेंड्स’ से मिली थी पहचान
बता दें कि पिछले साल 28 अक्टूबर को मैथ्यू पेरी का निधन हो गया था। एक्टर अपने लॉस एंजिल्स-एरिया के घर में मृत मिले थे। एक्टर के निधन से हर कोई बेहद दुखी थहो गया था।। मैथ्यू पेरी को अमेरिकी शो ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग का आइकॉनिक किरदार निभाने के बाद घर-घर पहचान मिली थी। आज भी हर कोई मैथ्यू के ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग के किरदार के बड़े फैन हैं। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें हमेशा रहेंगी।
यह भी पढ़ें- Hardik Panday के इंडिया आते ही Natasa Stankovic ने किया ऐसा पोस्ट? फिर कंफ्यूज हुए यूजर्स
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines